यूरोपीय संघ (ईयू) को वर्ष 2012 का नोबेल शांति पुरस्कार 10 दिसंबर 2012 को प्रदान किया गया. यूरोपीय संघ के तीन शीर्ष अधिकारियों यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष हर्मन वेन रॉम्पी, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुअल बारोसो और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शल्ज ने 12 लाख अमेरिकी डॉलर का नोबेल शांति पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित एक समारोह में ग्रहण किया. महाद्वीप के देशों को एकजुट करने के यूरोपीय संघ (ईयू) के सतत योगदान हेतु यूरोपीय संघ को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. समिति ने द्वितीय विश्व युद्ध के जर्मनी और फ्रांस के बीच सुलह करवाने और सभी देशों में लोकतंत्र को अक्षुण रखने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के कार्यों की प्रशंसा की.
जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रैंकोइस ओलांदे समेत 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ के कई नेता समारोह में शामिल हुए.
नोबेल पुरस्कार समिति ने 12 अक्टूबर 2012 को यूरोपीय संघ को वर्ष 2012 के नोबेल शांति पुरस्कार हेतु चयनित करने की घोषणा की थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation