लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को पश्चिमी अफ्रीका के देश सिएरा लियोन के विद्रोहियों को हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप में 50 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई. संयुक्त राष्ट्र की एक युद्ध अपराध न्यायालय ने लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को वर्ष 1991 से 2001 के बीच सिएरा लियोन में चले गृह युद्ध के दौरान विद्रोही रिवोल्यूशनरी यूनाइटेड फ्रंट को हथियार उपलब्ध करवाने का दोषी पाया और सजा सुनाई.
संयुक्त राष्ट्र की एक युद्ध अपराध न्यायालय के न्यायाधीश रिचार्ड लुसिक ने 30 मई 2012 को लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को 50 वर्ष जेल की सजा सुनाई.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation