भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी सुधांशु ग्रोवर ने मुंबई में आयोजित रिलायंस 2013 इंडिया जूनियर एंड कैडेट ओपन के जूनियर लड़कों के एकल वर्ग का खिताब 20 अक्टूबर 2013 को जीता. जूनियर लड़कों के एकल वर्ग के फाइनल में सुधांशु ग्रोवर ने भारत के ही अभिषेक यादव को पराजित किया. सुधांशु ग्रोवर ने अभिषेक यादव पर 4-1(112, 16-4, 12-10, 4-11, 117) से जीत दर्ज की.
रिलायंस 2013 इंडिया जूनियर एंड कैडेट ओपन के जूनियर लड़कियों का एकल वर्ग
चीन की यानमेई यांग ने रिलायंस 2013 इंडिया जूनियर एंड कैडेट ओपन के जूनियर लड़कियों के एकल वर्ग का खिताब जीता. प्रतियोगिता के फाइनल में चीन की यानमेई यांग ने भारत की सागरिका मुखर्जी को 4-3(116, 112, 114, 14-16, 9-11, 5-11, 12-10) से पराजित किया. यानमेई यांग को इस जीत से 1000 डॉलर और सागरिका मुखर्जी को 500 डालर से प्राप्त हुए.
रिलायंस 2013 इंडिया जूनियर एंड कैडेट ओपन के कैडेट लड़कियों का एकल वर्ग
भारत की सागरिका मुखर्जी ने रिलायंस 2013 इंडिया जूनियर एंड कैडेट ओपन के कैडेट लड़कियों के एकल वर्ग का खिताब जीता. कैडेट लड़कियों के एकल वर्ग के फाइनल में सागरिका मुखर्जी ने श्रीजा अकुला को पराजित किया.
रिलायंस 2013 इंडिया जूनियर एंड कैडेट ओपन के कैडेट लड़कों का एकल वर्ग
रिलायंस 2013 इंडिया जूनियर एंड कैडेट ओपन के कैडेट लड़कों के एकल वर्ग का खिताब बर्डी बोरो ने जीता. प्रतियोगिता के फाइनल में बर्डी बोरो ने अर्जुन घोष को पराजित किया.
इंडिया जूनियर एंड कैडेट ओपन
रिलायंस 2013 इंडिया जूनियर एंड कैडेट ओपन का आयोजन 16 अक्टूबर 2013 से 20 अक्टूबर 2013 तक मुंबई में किया गया. यह प्रतियोगिता एक आईटीटीएफ प्रीमियम जूनियर सर्किट है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation