भारत की अगुआई में आयोजित हिंद महासागर तट सहयोग संघ की बैठक में अमेरिका को संवाद साझेदार बनाने का निर्णय 2 नवंबर 2012 को किया गया. 29 अक्टूबर 2012 से 2 नवंबर 2012 तक गुड़गांव में हुए संघ के 12वें विदेश मंत्री स्तर के सम्मेलन में समुद्री लूटपाट समेत सागर परिवहन और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने हेतु सहयोग बढ़ाने का भी निर्णय हुआ.
हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल को देखते हुए भी यह निर्णय अहम है. भारत की ओर से विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस संघ में अमेरिका के संवाद साझेदार के तौर पर शामिल होने का स्वागत किया. समुद्री डकैती पर हिंद महासागर तट मुल्कों के इस संगठन में सूचना आदान-प्रदान का तंत्र बनाने की कोशिश में भारत ने वर्ष 2013 में एक संवाद सम्मेलन भी बुलाने का निर्णय किया. इलाके के मुल्कों के बीच सहयोग सेतु सुधारने के लिए भारत ने हिंद महासागर विश्वविद्यालय की भी पेशकश की.
हिंद महासागर तट सहयोग संघ
हिंद महासागर तट सहयोग संघ की स्थापना वर्ष 1997 में की गई. वर्तमान में हिंद महासागर तट सहयोग संघ के 20 देश सदस्य हैं. यह संघ समुद्री डकैती पर हिंद महासागर तट के देशों के मध्य सूचना आदान-प्रदान करने में सहयोग करता हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation