Ladki Bahin Yojana eKYC: समय रहते पूरा करें eKYC का काम नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Aug 19, 2026, 13:00 IST

Ladki Bahin Yojana eKYC: लाभार्थी महिलाएँ समय रहते अपनी eKYC पूरी कर लें, क्योंकि अपडेट न होने पर योजना की अगली ₹1500 की किस्त रोक दी जा सकती है। राज्य सरकार ने सभी के लिए अनिवार्य eKYC की अंतिम समय-सीमा तय की है। eKYC करने के लिए डायरेक्ट लिंक (ladakibahin.maharashtra.gov.in) यहाँ उपलब्ध है।

Ladki Bahin Yojana eKYC: समय रहते पूरा करें eKYC का काम नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Ladki Bahin Yojana eKYC: समय रहते पूरा करें eKYC का काम नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त, ये रहा डायरेक्ट लिंक

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना (मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहीण योजना) महाराष्ट्र सरकार की एक प्रमुख आर्थिक सहायता योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 (सालाना ₹18,000) की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यह योजना जुलाई 2024 में शुरू हुई थी और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी है। 

क्या है लेटेस्ट अपडेट  

  • e-KYC अनिवार्य: सभी लाभार्थियों को 31 दिसंबर 2025 तक आधार-आधारित e-KYC पूरा करना जरूरी है, नहीं तो भुगतान रोका जा सकता है।

  • बजट आवंटन: 2025-26 के लिए ₹36,000 करोड़ निर्धारित किए गए हैं।

  • नमो शेतकरी महा-सममान निधि वाली महिलाओं को ₹1,500 के स्थान पर ₹500 अतिरिक्त दिए जाते हैं ताकि कुल सहायता ₹1,500 बनी रहे।

  • अयोग्य लाभार्थी हटाए गए: हाल ही में 2,200 से अधिक नाम हटे; इससे पहले 26 लाख अयोग्य नामों को हटाया गया था।

Ladki Bahin Yojana: रक्षाबंधन से पहले मिल सकता है 3 हजार का तोहफा! जानें कब आएगी किस्त?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना: हाई लाइट्स 

आयु सीमा

21–65 वर्ष

ऑफिसियल पोर्टल

ladakibahin.maharashtra.gov.in

वार्षिक आय सीमा

₹2.5 लाख से कम

आधार लिंक बैंक खाता

अनिवार्य

eKYC की अंतिम तिथि

31 दिसंबर 2025

लाभ राशि

₹1,500 प्रति माह (DBT के माध्यम से)

eKYC डायरेक्ट लिंक

इथे क्लिक करा / यहाँ क्लिक करें

कौन है पात्र (Eligibility) 

  • लाभार्थी का महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना आवश्यक है।

  • राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाएँ तथा परिवार की केवल एक अविवाहित महिला पात्र होगी।

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तक होनी चाहिए।

  • लाभार्थी के पास आधार से जुड़ा अपना बैंक खाता होना जरूरी है।

  • लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • पीली/केशरी राशन कार्ड धारकों को आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं। 

किसे नहीं मिलेगा लाभ: 

सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स, पूर्व जनप्रतिनिधि

5 एकड़ सिंचित या 10 एकड़ असिंचित भूमि वाले परिवार

कौन से है जरुरी डाक्यूमेंट्स: 

कैटेगरी 

डॉक्यूमेंट 

पहचान प्रमाण

आधार कार्ड, वोटर ID, जन्म प्रमाण पत्र

पता प्रमाण

राशन कार्ड, निवासी प्रमाण पत्र, डोमिसाइल

आर्थिक प्रमाण

आय प्रमाण पत्र (यदि राशन कार्ड नहीं), बैंक डिटेल्स

अन्य

जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण

e-KYC कैसे करें पूरा?

स्टेप 1: वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ खोलें

स्टेप 2: होमपेज पर e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें, अब घोषणा पर टिक करें।

स्टेप 4: OTP जनरेट करें जिसके बाद आधार-लिंक मोबाइल पर OTP आएगा।

स्टेप 5: OTP दर्ज करें और डिटेल्स वेरीफाई करें और Submit करें।

स्टेप 6: स्क्रीन पर पुष्टि संदेश और SMS मिलेगा।

स्टेप 7: स्टेटस देखने के लिए “Applications Made Earlier” सेक्शन में जाएँ।

ऑनलाइन आवेदन (New Application Process)

  • अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें।

  • आवेदन फॉर्म भरें।

  • जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  • सबमिट करें और स्टेटस नियमित रूप से चेक करते रहें।

ऑफ़लाइन फॉर्म:

आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम सेवक कार्यालय, या आपले सरकार केंद्र पर भी उपलब्ध हैं।

Ladki Bahin Portal का पासवर्ड कैसे करें रीसेट?

अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं तो 5 मिनट में आसानी से रीसेट कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप Password Reset

  1. वेबसाइट पर जाएँ:https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

  2. Applicant Login / Sign In पर क्लिक करें।

  3. Forgot Password?” चुनें।

  4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें  और Send OTP पर क्लिक करें।

  5. OTP डालें और नया पासवर्ड सेट करें (कम से कम 8 कैरेक्टर + स्पेशल कैरेक्टर)।

  6. Submit करें और नए पासवर्ड से लॉगिन करें।

ध्यान रखें: केवल सरकारी पोर्टल का उपयोग करें, किसी भी फर्जी लिंक से बचें।

2003 Voter List Uttar Pradesh: ऐसे सर्च करें अपना सही नाम और पता, घर बैठे डाउनलोड करें वोटर लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 29, 2025, 12:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News