30 गेंदों में शतक! अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, T20I में रचा इतिहास, बने ये नए रिकार्ड
Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में T20I शतक जड़कर रोहित शर्मा का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है, साथ ही युवा बल्लेबाज ने कई नए रिकार्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिए है।
Abhishek Sharma Record: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया और T20I क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था। अभिषेक का यह T20 क्रिकेट में तीसरा शतक है।
30 गेंदों में सेंचुरी, रोहित का टूटा रिकॉर्ड
अभिषेक ने रोहित शर्मा के 35 गेंदों में लगाए गए शतक के रिकॉर्ड को पांच गेंद पहले ही तोड़ दिया। इसके साथ ही वह T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
हालांकि, T20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अभी भी एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साल 2024 में साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक लगाया था।
T20I के सबसे तेज शतक
27 गेंद- साहिल चौहान, एस्टोनिया vs साइप्रस, 2024
29 गेंद- मुहम्मद फहाद, तुर्की vs बुल्गारिया, 2025
30 गेंद- अभिषेक शर्मा, भारत vs अफगानिस्तान, 2026
33 गेंद- जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, नामीबिया vs नेपाल, 2024
33 गेंद- सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे vs गाम्बिया, 2024
33 गेंद- फिन एलन, न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका, 2026
शतक में 94% से ज्यादा रन बाउंड्री से
अभिषेक के शतक की सबसे खास बात उसकी रफ्तार के साथ-साथ बाउंड्री का तूफान भी रहा। उनके 108 रन में 102 रन चौके-छक्कों से आए, यानी उनके कुल स्कोर का 94.44 प्रतिशत हिस्सा बाउंड्री से आया। यह T20I में शतक के दौरान बाउंड्री से आए रनों के प्रतिशत का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ सबसे तेज शतक
30 गेंदों में शतक लगाने के साथ अभिषेक ने किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
फुल मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक
30 गेंद- अभिषेक शर्मा, भारत vs अफगानिस्तान
33 गेंद- सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे vs गाम्बिया
33 गेंद- फिन एलन, न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका
35 गेंद- डेविड मिलर, दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश
35 गेंद- रोहित शर्मा, भारत vs श्रीलंका
छक्कों के मामले में भी अभिषेक का दबदबा
अभिषेक शर्मा के नाम 2026 में अब तक 96 छक्के हैं। भारतीय बल्लेबाजों में एक कैलेंडर वर्ष में सभी T20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में वह लगातार टॉप पर बने हुए हैं। साल 2025 में उन्होंने 108 छक्के, जबकि 2024 में 87 छक्के लगाए थे।
भारत के नाम 200+ स्कोर का बड़ा रिकॉर्ड
पुरुष T20I क्रिकेट में भारत ने अब तक 53 बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में भारत सबसे आगे है।
भारत- 53
दक्षिण अफ्रीका- 31
इंग्लैंड- 29
न्यूजीलैंड- 28
वेस्टइंडीज- 26
ऑस्ट्रेलिया- 25
क्यों खास बन गया अभिषेक का शतक?
इस पारी के साथ अभिषेक ने भारतीय T20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड और बाउंड्री प्रतिशत का बड़ा आंकड़ा अपने नाम किया है। दिल्ली में खेली गई यह पारी उनकी T20I बल्लेबाजी के सबसे विस्फोटक प्रदर्शनों में दर्ज हो गई।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.