अक्टूबर में भारत में घूमने के लिए पांच सबसे बेहतर जगह, जानें
भारत में पर्यटन के लिहाज से आपको कई शहर घूमने के लिए मिल जाएंगे। इन शहरों की अपनी रंगत और रौनक है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ अधिक आकर्षित करती है। वहीं, इन सबके बीच मौसम का भी अहम रोल होता है। अब मौसम में बदलाव जारी है और अक्टूबर महीना त्योहारों की शुरुआत के साथ-साथ मौसम में बदलाव के लिए भी जाना जाता है। यदि आप इस माह भारत में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस महीने में कुछ खास जगहों पर घूमने का मजा और बढ़ जाता है। इस लेख के माध्यम से हम अक्टूबर में घूमी जाने वाली कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानेंगे, जहां जाकर आप पर्यटन यात्रा को और भी शानदार बना सकते हैं।
भारत में घूमने के शौकिन लोगों की कमी नहीं है। कई लोग हर माह घूमने के लिए भारत के अलग-अलग शहरों का प्लान बनाते हैं। वहीं, कई लोग छह माह में एक बार जरूर अपने कामकाज से दूर कई घूमने के लिए निकल जाते हैं और खुली वादियों और साफ हवा में तलाश करते हैं उस सुकून की, जो उनके सारे तनाव को कम कर देता है।
पढ़ेंः क्या आपको मोबाइल पर मिला यह Emergency मैसेज, जानें क्या है मामला
भारत में घूमने के लिए अलग-अलग माह का अपना ही मजा है। हालांकि, अक्टूबर का माह ऐसा है, जो कि त्योहारी सीजन के साथ आगमन के साथ-साथ मौसम में बदलाव के लिए भी जाना जाता है। इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से अक्टूबर में भारत में घूमे जाने वाले कुछ ऐसे शहरों के बारे में जानेंगे, जहां जाने पर आपकी पर्यटन यात्रा और भी आनंदमय हो सकती है।
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशनों में से एक है। इसके साथ ही यह सबसे ऊंचा हिल स्टेशन भी कहा जाता है। दार्जिलिंग एक ऐसा शहर है, जो कि अपनी खूबसूरत वादियों, घाटियों और हरियाली के लिए जाना जाता है।
यहां का मौसम हर समय खुशनुमा रहता है। हालांकि, यदि आप अक्टूबर में भारत में कई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दार्जिलिंग शहर एक बेहतर शहर है। यहां पर आपको टाइगर हिल, बतासिया लूप, हैप्पी वैली, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, रॉक गार्डन और घूम मॉनेस्ट्री आदि पर्यटन स्थल घूमने के लिए मिल जाएंगे।
कोलकाता
भारत में कोलकाता शहर ऐसा है, जिसे आनंद का शहर कहा जाता है। ब्रिटिश के शासनकाल से लेकर देश आजाद होने के बाद भी यह शहर अपनी समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है।
यहां पर आपको भारत का सबसे बड़ा संग्राहलय देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा यहां पर विक्टोरिया मेमोरियल, साइंस सिटी, पार्क स्ट्रीट और न्यू मार्केट जैसी जगह घूमने के लिए है। वहीं, अक्टूबर में यहां पर दुर्गा पूजा भी शुरू हो जाती है, जो कि यहां पर बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। ऐसे में इस माह में यह शहर घूमने के लिए बेहतर जगह है।
हंपी
आपने कर्नाटक के हंपी शहर के बारे में सुना ही होगा। यह शहर अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि भारत की यह जगह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। अक्टूबर में यहां घूमने का अलग ही मजा है।

पंचमढ़ी
पंचमढ़ी को सतपुरा की रानी भी कहा जाता है। यह भारत के सबसे प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर आपको राज-युग के बंगले, महादेव हिल, जटाशंकर मंदिर, धूपगढ़, बी फॉल्स और प्रियदर्शिनी प्वाइंट जैसे पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे।
लाहौल-स्पीति
यदि आप पहाड़ों में घूमने के शौकिन हैं, तो मानसून के बाद पहाड़ों में घूमने का आनंद ही अलग है। क्योंकि, इस समय पहाड़ों में घूमने पर रिस्क भी कम रहता है। इसके साथ ही अक्टूबर में बदलता मौसम यहां पर आपकी ट्रैकिंग और मोटर राइड को और भी आनंद से भर देता है।
पढ़ेंः भारत के महत्वपूर्ण दर्रों की सूची, यहां देखें
पढ़ेंः कितने प्रकार के होते हैं पहाड़ और दुनिया की प्रमुख पर्वत श्रृंखला कौन-सी हैं, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.