This is an archived article last updated on Sep 14, 2023. The information may be outdated.

भारत के महत्वपूर्ण दर्रों की सूची, यहां देखें

Last Updated: Sep 14, 2023, 19:01 IST

पर्वतीय दर्रा किसी पर्वत श्रृंखला से होकर गुजरने वाला एक नैवीगेबल रूट होता है। पूरे इतिहास में व्यापार, युद्ध और मानव एवं पशु प्रवास दोनों में दर्रे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के कुछ महत्वपूर्ण दर्रों के बारे में जानेंगे। 

भारत के प्रमुख दर्रे
भारत के प्रमुख दर्रे

पर्वतीय दर्रे अक्सर नदी के स्रोत के ठीक ऊपर पाए जाते हैं, जो जल निकासी डिवाइडर का निर्माण करते हैं। एक दर्रा बहुत छोटा हो सकता है, जिसमें दर्रे के टॉप तक खड़ी ढलानें शामिल होती हैं या कई किलोमीटर लंबी घाटी भी हो सकती है, जिसका उच्चतम बिंदु केवल सर्वेक्षण द्वारा ही पहचाना जा सकता है।

पढ़ेंः दुनिया के प्रमुख द्वीप कौन-से हैं, जानें

देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण दर्रों में जोजी ला (पास), बनिहाल पास, शिपकी ला (पास), बारा-लाचा पास, रोहतांग पास, माना पास, नीती पास, नाथू ला (पास) व जालप ला (पास) है।

 

भारत में महत्वपूर्ण दर्रे

-जोजी ला (दर्रा) - यह जम्मू और कश्मीर की जस्कर रेंज में है। श्रीनगर से लेह तक का सड़क मार्ग इसी दर्रे से होकर जाता है। इसका निर्माण सिंधु नदी द्वारा किया गया है।

-बनिहाल दर्रा -बनिहाल दर्रा पीर पंजाल रेंज पर 2,832 मीटर की अधिकतम ऊंचाई पर एक पहाड़ी दर्रा है। यह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में कश्मीर घाटी को बाहरी हिमालय और दक्षिण के मैदानी इलाकों से जोड़ता है। कश्मीरी भाषा में "बनिहाल" का अर्थ बर्फ़ीला तूफ़ान होता है।

-शिपकी ला (पास) - शिपकी ला भारत-चीन सीमा पर महत्वपूर्ण आकार की एक दर्जन इमारतों के साथ एक पहाड़ी दर्रा और सीमा चौकी है। सतलुज नदी इसी दर्रे के निकट भारत में प्रवेश करती है।

-बारा-लाचा पास - बारा-लाचा ला को बारा-लाचा पास के नाम से भी जाना जाता है, यह जंस्कर रेंज में एक उच्च पर्वतीय दर्रा है, जो हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले को लद्दाख के लेह जिले से जोड़ता है, जो लेह-मनाली राजमार्ग के साथ स्थित है।

-रोहतांग दर्रा - यह मनाली से लगभग 51 किमी दूर हिमालय की पीर पंजाल श्रृंखला के पूर्वी छोर पर एक उच्च पहाड़ी दर्रा है। यह कुल्लू घाटी को भारत के हिमाचल प्रदेश की लाहौल और स्पीति घाटियों से जोड़ता है।

 

 

-माना दर्रा - यह दर्रा दुनिया के सबसे ऊंचे वाहन-सुलभ दर्रों में से एक है, जिसमें सीमा सड़क संगठन द्वारा भारतीय सेना के लिए 2005-2010 की अवधि में बनाई गई एक सड़क शामिल है। माना दर्रा भारत और चीन सीमा के बीच अंतिम बिंदु है।

-नीति दर्रा -5800 मीटर पर स्थित नीति दर्रा भारत को तिब्बत से जोड़ता है। यह दर्रा उत्तराखंड में स्थित है।

-नाथू ला (दर्रा) -नाथू ला पूर्वी सिक्किम जिले में हिमालय में एक पहाड़ी दर्रा है। यह भारतीय राज्य सिक्किम को चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ता है।  तिब्बती में नाथू का अर्थ है "सुनने वाले कान" और ला का अर्थ है "पास"।

-जेलेप ला (पास) - जेलेप ला या जेलेप दर्रा 4,267 मीटर या 13,999 फीट की उंचाई पर पूर्वी सिक्किम जिले और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, चीन के बीच एक ऊंचा पहाड़ी दर्रा है। यह उस मार्ग पर है, जो ल्हासा को भारत से जोड़ता है।

भारत में पर्वतीय दर्रे

 

नाम

राज्य

ऊंचाई (फीट)

बीच में/अलग करना

असीरगढ़

मध्य प्रदेश

 

 

ऑडेन्स कॉल

उत्तराखंड

17,552

 

बनिहाल दर्रा

जम्मू और कश्मीर (जम्मू, कश्मीर)

9,291

जम्मू एवं कश्मीर

बारा-लाचा-ला

हिमाचल प्रदेश

16,400

 

बोमडिला

अरुणाचल प्रदेश

 

 

चांगला दर्रा

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

17,585

लेह और चांगथांग

चांशल दर्रा

हिमाचल प्रदेश

14,830

 

देहरा कम्पास

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

 

 

देबसा दर्रा

हिमाचल प्रदेश

17,520

 

दीफू दर्रा

अरुणाचल प्रदेश

4,587

 

डोंगखला

सिक्किम

12,000

 

धुमधार कंडी दर्रा

उत्तराखंड

 

 

फोटू ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

13,451

 

गोइचा ला

सिक्किम

16,207

 

हल्दीघाटी दर्रा

राजस्थान

 

 

इंद्रहार दर्रा

हिमाचल प्रदेश

14,473

 

जेलेप ला

सिक्किम

14,300

 

खारदुंग ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

17,582

लेह और नुब्रा

कोंग्का दर्रा

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

16,965

लद्दाख और अक्साई चिन

लानक दर्रा

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

17,933

लद्दाख और तिब्बत

कुंजुम दर्रा

हिमाचल प्रदेश (लाहौल और स्पीति)

14,931

लाहौल और स्पीति

काराकोरम दर्रा

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

 

लद्दाख और झिंजियांग

लिपुलेख दर्रा

उत्तराखंड

17,500

 

लुंगलाचा ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

16,600

 

लमखागा दर्रा

हिमाचल प्रदेश

17,336

 

मार्सिमिक ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

18,314

 

मयाली दर्रा

उत्तराखंड

16,371

 

नामा पास

उत्तराखंड

18,399

 

नामिका ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

12,139

 

नाथू ला

सिक्किम

14,140

सिक्किम और तिब्बत

पलक्कड़ गैप

केरल

750

केरल और तमिलनाडु

थामरस्सेरी दर्रा

वायनाड केरल

1,700

मालाबार और मैसूर

शेनकोट्टई दर्रा

कोल्लम केरल

690

त्रावणकोर और तमिलनाडु

पेन्सी ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

 

 

रेजांग ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

 

 

रोहतांग दर्रा

हिमाचल प्रदेश

13,051

मनाली और लाहौल

सासेर ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

17,753

नुब्रा और सियाचिन ग्लेशियर

सेला दर्रा

अरुणाचल प्रदेश

14,000

 

शिपकी ला

हिमाचल प्रदेश

 

 

सिया ला

जम्मू और कश्मीर (सियाचिन ग्लेशियर)

18,337

 

शिंगो ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

 

 

स्पांगुर गैप

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

 

 

ग्योंग ला

जम्मू और कश्मीर (सियाचिन ग्लेशियर)

18,655

 

बिलाफोंड ला

जम्मू और कश्मीर (सियाचिन ग्लेशियर)

17,881

 

सिन ला

उत्तराखंड

 

 

तांगलांग ला

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख)

17,583

 

ट्रेल का दर्रा

उत्तराखंड

17,100

 

जोजिला दर्रा

जम्मू और कश्मीर (कश्मीर, लद्दाख)

12,400

कश्मीर और लद्दाख

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 14, 2023, 19:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News