This is an archived article last updated on Sep 14, 2023. The information may be outdated.

भारत के किस शहर को बोला जाता है ‘Pump City’, जानें

Last Updated: Sep 14, 2023, 16:09 IST

भारत में आपने अलग-अलग शहरों से बारे में पढ़ा और सुना होगा। इन अलग-अलग शहरों की अपनी खासियत है, जो कि देश में शहरों को विशेष पहचान दिलाने का काम करती है। ऐसे में शहरों को खास उपनामों से जाना जाता है और अधिक से अधिक देसी-विदेशी पर्यटक भारत के इन शहरों को घूमने के लिए  पहुंचते हैं। इस कड़ी में क्या आपको भारत के एक ऐसे शहर के बारे में पता है, जिसे ‘Pump City’ के नाम से भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे। 

भारत की पंप सिटी
भारत की पंप सिटी

भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी विशेषता है। हर शहर की अपनी एक खास पहचान है, जो कि शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम करती है। कुछ शहरों को उनके जायके के लिए जाना जाता है, तो कुछ शहर अपने पहनावे के लिए मशहूर हैं। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Black City’, जानें

वहीं, कुछ शहरों ने इसके इतर भी अपनी पहचान बनाई है। उदाहरण के तौर पर कुछ शहरों को खूबसूरत शहरों के तौर पर भी जाना जाता है, जिससे उन शहरों की तुलना विदेशी शहरों से की गई है और उन्हें विदेशी शहरों का नाम से भी पुकारा जाता है। वहीं, कुछ शहर इसके अलावा भी अपनी पहचान रखते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ‘Pump City’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर और क्या है शहर के पीछे की कहानी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

किस शहर को कहा जाता है  ‘Pump City’

भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में सुना होगा। हालांकि, एक शहर अपनी खास पहचान रखता है, जो कि पंप के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि भारत के तमिलनाडू राज्य के कोयंबटूर शहर को हम ‘Pump City’ के नाम से जानते हैं। 

 

क्यों कहा जाता है ‘Pump City’

जिला प्रशासन की सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, इस शहर को पंप सिटी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, इस शहर से पूरे भारत में मोटर और पंप की लगभग आधी जरूरत को पूरा किया जाता है।

दरअसल, आप जब भारत के इस शहर में पहुंचेंगे, तो देखेंगे कि इस शहर में कई छोटे स्केल पर इंजीनियरिंग कंपनियां स्थापित हैं। इन कंपनियों में भारत में कई जरूरी चीजों का निर्माण किया जाता है। साथ ही सबसे अधिक मोटर और पंप का निर्माण होता है।

ऐसा भी कहा जाता है भारत में बनाई गई पहली मोटर यहां स्थापित एक ईकाई द्वारा बनाई गई थी। वर्तमान समय में यहां पर भारत की कई प्रमुख इंजीनियरिंग गतिविधियां भी होती हैं। 

 

कोयंबटूर में ही मौजूद है प्रसिद्ध आदि योगी शिव की प्रतिमा

भारत में मशहूर भगवान शिव को समर्पित आदि योगी शिव की प्रतिमा कोयंबटूर के ईशा योग कांप्लेक्स में ही मौजूद है। इस प्रतिमा को 500 टन स्टील से बनाया गया है। भारत के कई लोग इस अद्भूत प्रतिमा के दर्शन के लिए कोयंबूटर पहुंचते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 14, 2023, 16:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News