This is an archived article last updated on Oct 23, 2023. The information may be outdated.

ODI World Cup इतिहास के 10 सबसे बड़े उलटफेर कौन से है? अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

Last Updated: Oct 23, 2023, 22:20 IST

वनडे विश्व कप 2023 में इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. वनडे क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका  है जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया है. यह इस टूर्नामेंट का तीसरा उलटफेर है. इससे पहले अफगानिस्तान ने इसी विश्व कप में इंग्लैंड को हराया था. चलिये वनडे विश्व कप के इतिहास के 10  सबसे बड़े उलटफेर के बारें में जानें.   

भारत भी दो बार हुआ है उलटफेर का शिकार
भारत भी दो बार हुआ है उलटफेर का शिकार

वनडे विश्व कप 2023 का शानदार आयोजन भारत की मेजबानी में किया जा रहा है. इस बार इस विश्व कप में दुनिया की 10 टीमें भाग ले रही है. भारत, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. 

वहीं इस विश्व कप में कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. अफगानिस्तान ने मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड को हराकर इस विश्व कप का एक बड़ा उलटफेर किया है. अभी टूर्नामेंट में और कई मैच आने बाकी है जिसमें हमें ऐसे और उलटफेर देखने को मिल सकते है.   

यह पहला मौका नहीं जब कोई कमजोर टीम किसी बड़ी टीम को हराया है. विश्व कप में पहले भी ऐसे मौके आये है जब किसी छोटी टीम ने बड़ा उलटफेर किया है. आज हम विश्व कप इतिहास में हुए ऐसे बड़े उलटफेर की चर्चा करेंगे. 

अफगानिस्तान ने फिर किया उलटफेर:

वनडे विश्व कप 2023 में इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. वनडे क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका  है जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया है. यह इस टूर्नामेंट का तीसरा उलटफेर है. इससे पहले अफगानिस्तान ने इसी विश्व कप में इंग्लैंड को हराया था.


नीदरलैंड ने भी किया उलटफेर: 

इस विश्व कप में नीदरलैंड ने एक और उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 245/8 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 207 रन ही बना सकी और नीदरलैंड ने यह मैच 38 रनों से जीत लिया.

साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने सर्वाधिक 43 रन बनाये. नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार 78 रनों को पारी खेली.

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को चौंकाया: 

इस विश्व कप में अफगानिस्तान ने मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए एक मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया.  

भारत भी दो बार हुआ है उलटफेर का शिकार:

वनडे विश्व कप इतिहास में भारत भी उलटफेर से नहीं बचा है. दो बार की विश्व चैंपियन भारत भी उलटफेर का शिकार हुआ है. साल 1999 में भारत को जिम्बाब्वे ने हराकर चौंका दिया था.

  

इसके बाद साल 2007 के विश्व कप में बांग्लादेश ने भारत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. उस मैच में बांग्लादेश ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया था. 

यह भी देखें:  

ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें

ICC World Cup 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट 

 

विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर:

क्रम संख्या

मैच

विश्व कप संस्करण

परिणाम 

1

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

2023 

अफगानिस्तान 8 विकेट से जीता 

2

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड

2023

नीदरलैंड 38 रन से जीता

3

जिम्बाब्वे बनाम ऑस्टेलिया

1983

ऑस्ट्रेलिय 13 रन से हारा

4

वेस्टइंडीज बनाम केन्या

1996   

वेस्टइंडीज 7 विकेट से हारा 

5

भारत बनाम जिम्बाब्वे  

1999  

भारत 3 रन से हारा 

6

दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे

1999

दक्षिण अफ्रीका 48 रन से हारा

7

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 

1999

पाकिस्तान 62 रन से हारा 

8

श्रीलंका बनाम केन्या 

2003

श्रीलंका 55 रन से हारा

9

बांग्लादेश बनाम भारत 

2007

भारत 5 विकेट से हारा 

10

आयरलैंड बनाम पाकिस्तान

2007

पाकिस्तान 3 विकेट से हारा 

11

इंग्लैंड बनाम आयरलैंड

2011 

इंग्लैंड 3 विकेट से हारा 

12

आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज 

2015 

वेस्टइंडीज 4 विकेट से हारा

यह भी पढ़ें: 

ODI World Cup के इतिहास में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें

इंग्लैंड 5 बार हुआ है उलटफेर का शिकार:

इंग्लैंड की बात करें तो अफगानिस्तान से हार से पहले भी इंग्लैंड विश्व कप में दो बार बांग्लादेश एक बार आयरलैंड और एक बार जिम्बाब्वे से हार चुका है.

इंग्लैंड 5 बार हुआ है उलटफेर का शिकार

क्रम संख्या 

विश्व कप संस्करण

बनाम 

परिणाम

1

2023

अफगानिस्तान  

69 रन से हार  

2

2015 

बांग्लादेश

9 रन से हार   

3

2011   

बांग्लादेश

2 विकेट से हार 

4

2011 

आयरलैंड    

3 विकेट से हार 

5

1992     

जिम्बाब्वे     

9 रन से हार 

इसे भी पढ़ें:

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 23, 2023, 22:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News