राघव चड्ढा CA, तो पत्नी परिणीति चोपड़ा भी पढ़ाई में कम नहीं, लंदन से प्राप्त की है यह डिग्री

Last Updated: Apr 27, 2026, 17:00 IST

भाजपा का दामन थामने के बाद राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह राजनीति में आने से पहले CA के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि, उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी पढ़ाई में कम नहीं हैं। उन्होंने कांवेंट स्कूल से पढ़ने के बाद लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी की और मुंबई आकर यशराज फिल्म्स से अपने करियर की शुरुआत की।

Raghav Chaddha and Parineeti Chopra
Raghav Chaddha and Parineeti Chopra

भाजपा का दामन थामने के बाद राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वह राजनीति में आने से पहले CA के रूप में कई प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल से पूरी की है। हालांकि, उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी पढ़ाई में कम नहीं हैं।

उन्होंने कांवेंट स्कूल से पढ़ने के बाद लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी की और मुंबई आकर यशराज फिल्म्स के जनसंपर्क विभाग से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्मों में काम कर करियर को नई दिशा दी। 

बिजनेस इंवेस्टमेंट में बनाना चाहती थीं करियर  

परिणीति चोपड़ा अपना करियर इंवेस्टमेंट बैंकिंग में बनाना चाहती थीं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा जीसस एंड मैरी स्कूल से की। इसके बाद 17 साल की उम्र में ही उन्होंने लंदन का रूख किया। यहां उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में दाखिला लिया और बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की।  

संगीत में भी ले रखी है डिग्री 

परिणीति चोपड़ा ने न सिर्फ पढ़ाई में डिग्री ले रखी है, बल्कि उन्होंने संगीत कला में भी डिग्री प्राप्त कर रखी है। इसके लिए उन्होंने संगीत में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। 

स्कूल में रही हैं टॉपर 

परिणीति चोपड़ा अपने स्कूली करियर में टॉपर रही हैं। वह कक्षा 12वीं तक लगातार तीन साल टॉप 3 स्थान में शामिल रही थीं। कक्षा 12वीं में उन्होंने 97 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं। 

यहां से हुई करियर की शुरुआत

परिणीति चोपड़ा एक इंवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं, लेकिन 2009 की मंदी के कारण वह लंदन से भारत लौट आई। यहां उन्होंने यशराज फिल्म्स में जनसंपर्क विभाग में बतौर कंस्लटेंट काम किया। इसके बाद साल 2011 में उनकी पहली फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल आई। हालांकि, उन्हें सफलता 2014 की फिल्म इश्कजादे से मिली।

कितने पढ़े-लिखे हैं राघव चड्ढा

राघव चड्ढा की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल (बाराखंभा रोड) से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई शुरू की थी, हालांकि बाद में उन्होंने पत्राचार से अपनी बी.कॉम (B.Com) की डिग्री पूरी की। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से सीए (CA) की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने डेलॉयट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी कंपनियों में काम भी किया है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 27, 2026, 17:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News