This is an archived article last updated on Feb 20, 2024. The information may be outdated.

दुनिया में किस देश को कहा जाता है नदियों का देश, जानें

Last Updated: Feb 20, 2024, 11:47 IST

दुनिया में कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र द्वारा केवल 193 देशों को मान्यता प्राप्त है, जबकि दो देश गैर सदस्यी देश हैं, जो कि होली सी और फिलिस्तीन हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इन 195 देशों में से किस देश को नदियों का देश कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

दुनिया में नदियों का देश
दुनिया में नदियों का देश

दुनिया में कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र द्वारा केवल 193 देशों को मान्यता प्राप्त है, जबकि दो देश गैर सदस्यी देश हैं, जो कि होली सी और फिलिस्तीन हैं। दुनिया के हर देश में आपको नदियों का प्रवाह देखने को मिल जाएगा, जो कि जैव विविधता को बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इन 195 देशों में से किस देश को नदियों का देश कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

पढ़ेंः कौन था तीसमार खां और क्यों मशहूर है यह कहावत, जानें



किस महाद्वीप में कितने देश

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि किस महाद्वीप में कितने देश हैं, तो आपको बता दें कि अफ्रीकी महाद्वीप में कुल 54 देश हैं। वहीं, एशिया में कुल 48, यूरोप में 44, लैटिन अमेरिका में 33, ओशिनिया में 14 और उत्तरी अमेरिका में कुल 2 देश हैं। ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि सबसे अधिक देश अफ्रीका में है, जबकि सबसे कम देश उत्तरी अमेरिका में हैं। 

 

किस देश को कहा जाता है नदियों का देश

अब सवाल है कि आखिर किस देश को नदियों का देश कहा जाता है, तो आपको बता दें कि बांग्लादेश को नदियों का देश कहा जाता है। 

क्यों कहा जाता है नदियों का देश

अब सवाल है कि आखिर बांग्लादेश को ही नदियों का देश क्यों कहा जाता है, तो आपको बता दें कि विश्व में बांग्लादेश में ही सबसे अधिक नदियों का प्रवाह होता है। यहां बहने वाली कुल नदियों का संख्या करीब 700 है। 

 

बांग्लादेश की प्रमुख नदियां

बांग्लादेश की प्रमुख नदियों की बात करें, तो ब्रह्मपुत्र, सुमा, अत्रि, रैडक, महानंदा, तीस्ता, कर्णफूली, मेघना और बंगशी यहां की प्रमुख नदियां हैं। 

 

देश के पांच प्रमुख नदी नेटवर्क

बांग्लादेश में नदियों का अलग-अलग नेटवर्क है, जो कि अलग-अलग हिस्सों में विभाजित हैं, जिसमें पद्मा और इसकी डेल्टा धाराएं, मेघना और सुरमा नदी प्रणाली, जमुना और इसके आसपास का जल क्षेत्र, उत्तर बंगाल की नदियां और चटगांव पहाड़ी की नदियांं और इससे सटे मैदान यहां के प्रमुख नदी नेटवर्क हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 20, 2024, 11:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News