किस नदी को कहा जाता है इटली की गंगा, जानें
दुनिया के हर देश में नदियां मौजूद हैं, जो कि जैव विविधता को बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में सहयोग करती हैं। इसके साथ ही नदियां पीने के पानी के प्रमुख स्त्रोत से लेकर सिंचाई के लिए उपयोगी हैं। भारत में नदियों का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां नदियां को मां का दर्जा दिया गया है और ये लोगों की आस्था से जुड़ी हुई हैं। भारत की प्रमुख नदियों में गंगा नदी का नाम शीर्ष पर आाता है, जो कि सबसे पवित्र नदी भी कही जाती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इटली देश में भी एक नदी है, जिसे इटली की गंगा के रूप में भी जाना जाता है। कौन-सी है यह नदी और क्या है इसे गंगा कहने का कारण, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
दुनिया के हर देश में नदियां मौजूद हैं, जो कि जैव विविधता को बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में सहयोग करती हैं। इसके साथ ही नदियां पीने के पानी के प्रमुख स्त्रोत से लेकर सिंचाई के लिए उपयोगी हैं। भारत में नदियों का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां नदियां को मां का दर्जा दिया गया है और ये लोगों की आस्था से जुड़ी हुई हैं।
भारत की प्रमुख नदियों में गंगा नदी का नाम शीर्ष पर आाता है, जो कि सबसे पवित्र नदी भी कही जाती है। गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है, जो कि भारत में बहने वाली सबसे लंबी नदी है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इटली देश में भी एक नदी है, जिसे इटली की गंगा के रूप में भी जाना जाता है। कौन-सी है यह नदी और क्या है इसे गंगा कहने का कारण, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कितने जिलों से बहती है गोमती नदी, जानें
इटली में कितनी नदियों का होता है प्रवाह
सबे पहले हम यह जान लेते हैं कि इटली में कितनी नदियों का प्रवाह होता है, तो आपको बता दें कि इटली देश में छोटी-बड़ी करीब 1200 नदियों का प्रवाह होता है, जो कि अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में बड़ी संख्या में समुद्री मुहानों का निर्माण करती हैं।

किस नदी को कहा जाता है इटली की गंगा
अब सवाल है कि आखिर किस नदी को इटली की गंगा नदी कहा जाता है, तो आपको बता दें कि इटली में बहने वाली पो नदी को हम इटली की गंगा नदी के रूप में भी जानते हैं।
क्यों कहा जाता है इटली की गंगा
पो नदी उत्तरी इटली में कुल 652 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जो कि एड्रियास सागर तक बहती है। पो नदी इटली की सबसे लंबी नदी है और इसका जल निकासी क्षेत्र 71,000 वर्ग किलोमीटर है। यह नदी देश के कई प्रमुख शहरों से गुजरती है और इस नदी के किनारे गेहूं की खेती की जाती है।
वहीं, नदी जिन घाटियों से गुजरती हैं, वहां एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बन गया है। कई रोमन कवियों द्वारा पो नदी पर विशेष लेख लिखे गए हैं और इसे विशेष दर्जा भी दिया गया है। ऐसे में इस नदी की तुलना भारत की गंगा नदी से की जाती है।
पढ़ेंः कौन था असली तुर्रम खां और क्यों कही जाती है यह कहावत, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.