छत्तीसगढ़ से जुड़े 20 महत्वपूर्ण तथ्य, पढ़ें

छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के 16 छत्तीसगढ़ी भाषी दक्षिणपूर्वी जिलों को विभाजित करके किया गया था। छत्तीसगढ़ मध्य भारत का एक राज्य है। 135,194 वर्ग किमी (52,199 वर्ग मील) क्षेत्रफल और 25.5 मिलियन जनसंख्या के साथ यह भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है। छत्तीसगढ़ देश का 16वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यह भारत के लिए बिजली और इस्पात का एक स्रोत भी है, जो देश में उत्पादित कुल इस्पात का 15% से अधिक हिस्सा रखता है। यह भारत के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में से एक है।

Dec 6, 2023, 19:25 IST
छत्तीसगढ़ से जुड़े तथ्य
छत्तीसगढ़ से जुड़े तथ्य

छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के 16 छत्तीसगढ़ी भाषी दक्षिणपूर्वी जिलों को विभाजित करके किया गया था। छत्तीसगढ़ मध्य भारत का एक राज्य है। 135,194 वर्ग किमी (52,199 वर्ग मील) क्षेत्रफल के साथ यह भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है।

25.5 मिलियन की आबादी के साथ छत्तीसगढ़ देश का 16वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यह राज्य भारत के लिए बिजली और इस्पात का एक अच्छा स्रोत भी है, जो देश के कुल इस्पात उत्पादन का 15% से अधिक हिस्सा रखता है।

पढ़ेंः भारत के 10 घनी आबादी वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कौन-से हैं, जानें

 

छत्तीसगढ़ के बारे में तथ्य:      

-क्षेत्र

1,35,191 वर्ग कि.मी

-स्थापना

1 नवंबर 2000

-जनसंख्या

2.55 करोड़. (2011 की जनगणना)

-प्रमुख राजभाषा

राज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी है। हालांकि, यहां उड़िया, मराठी, तेलुगु भी बोली जाती है

-जलवायु

छत्तीसगढ़ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। कर्क रेखा के निकट होने के कारण यह गर्म और आर्द्र है।

छत्तीसगढ़ में गर्मियों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस (113 डिग्री फारेनहाइट) तक पहुंच सकता है।

-राजधानी

रायपुर

-लोकसभा के सदस्य

11 (राज्यसभा सीटें-5)

-विधान मंडल

एक सदनीय (90 सीटें)

-हवाई अड्डे

स्वामी विवेकानन्द हवाई अड्डा, रायपुर

-बड़े शहर

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, चिरमिरी, महासमुंद, धमतरी, रायगढ़, अंबिकापुर व जगदलपुर ।

 

 

-समारोह

बस्तर दशहरा/दुर्गा पूजा, बस्तर लोकोत्सा, मड़ई महोत्सव, राजिम कुंभ मेला, पखांजूर मेला (नर नारायण मेला), भोरमदेव महोत्सव, गोंचा महोत्सव, तीजा महोत्सव व चंपारण मेला।

-अर्थव्यवस्था का आकार

36.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर,

इसकी कुल कार्यशील जनसंख्या का 80% कृषि क्षेत्र पर निर्भर है।

-साक्षरता

71.04%

-राज्य घनत्व

189 व्यक्ति/किमी 2

जिले

27

-लिंग अनुपात (2011 की जनगणना के अनुसार)

प्रति हजार पुरुष पर 991 

-प्रमुख लोक नृत्य

पंथी, रावत नाचा, पंडवानी, चैत्र, ककसर, सैला और सूवा

-प्रमुख नदियां

महानदी, गोदावरी, गंगा, नर्मदा व महानदी इस राज्य की जीवन रेखा है।

-प्रमुख खनिज

लौह अयस्क, चूना पत्थर, डोलोमाइट, कोयला, बॉक्साइट, कोरंडम, गार्नेट, क्वार्ट्ज, संगमरमर व हीरा।

-पर्यटक एवं एतिहासिक स्थल

भोरमदेव मंदिर, अर्जुन का रथ, शदाणी दरबार (रायपुर), श्री राजीव लोचन मंदिर (रायपुर), लक्ष्मण मंदिर (महासमुंद) व पाश्र्वनाथ तीर्थ (दुर्ग)।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें

पढ़ेंः दिल्ली का सबसे घनी आबादी वाला जिला कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News