उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है अमरूद नगरी, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। प्रदेश की कुल जनसंख्या की बात करें, तो साल 2011 में यह 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। इसके साथ यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। प्रदेश के हर जिले की अपनी विशेषता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला अमरूद नगरी के रूप में जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। वहीं, उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है।
वहीं, पूरे भारत के क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़, 98 लाख 12 हजार और 341 दर्ज की गई थी। वहीं, जिले के हिसाब से भी यह राज्य शीर्ष पर है। प्रदेश के हर जिले की अपनी विशेषता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला अमरूद नगरी के रूप में जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः UP RTO: नंबर प्लेट पर लिखा कौन-सा कोड किस जिले को दर्शाता है, देखें पूरी सूची
उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
उत्तर प्रदेश दिवस हर साल 24, जनवरी, 1950 को मनाया जाता है। यह दिवस मनाने की शुरुआत 2018 में हुई थी। प्रदेश को 1937 से संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, 1950 में इसका नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत थे।
भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है, जिनकी कुल संख्या 75 हैं, जो कि 18 मंडल और चार संभाग में आते हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जिसका कुल एरिया 7,680 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जिसका कुल एरिया 660 वर्ग किलोमीटर है। यूपी का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। प्रदेश कुल चार संभाग में विभाजित है, जिसमें पूर्वांचल, बुंदेलखंड, मध्य उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल है।
किस जिले को कहा जाता है अमरूद नगरी
अब सवाल है कि आखिर किस जिले को हम अमरूद नगरी के रूप में जानते हैं, तो आपको बता दें कि कभी उत्तर प्रदेश की राजधानी रहा प्रयागराज जिला अमरूद नगरी के रूप में जाना जाता है।

क्यों कहा जाता है अमरूद नगरी
प्रयागराज का क्षेत्र अधिक उपजाऊ माना जाता है, क्योंकि यहां यह दोआब का क्षेत्र है। इलाहबादी अमरूद अंदर और बाहर, दोनों जगह से लाल होता है और इस अमरूद का स्वाद भी अन्य शहरों के अमरूद से अलग मिलेगा। यहां पहुंचने पर आपको इलाहबादी बड़े-बड़े अमरूद देखने को मिलेंगे, जो कि यहां के अमरूदों की विशेषता को बयां करते नजर आते हैं। अपने अनूठे स्वाद के लिए इन अमरूदों की मांग देश के अलग-अलग हिस्सों में रहती है। यही वजह है कि इस नगरी को हम अमरूद नगरी के रूप में भी जानते हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है बागों का शहर, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.