UP RTO: नंबर प्लेट पर लिखा कौन-सा कोड किस जिले को दर्शाता है, देखें पूरी सूची
UP RTO: उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र देखने को मिलता है। वहीं, ये जिले अपनी खास पहचान रखते हैं। यातायात विभाग की ओर से प्रत्येक जिले का अपना आरटीओ कोड है। इस कड़ी में हम यूपी के प्रत्येक जिले की आरटीओ कोड जानेंगे।
UP RTO: उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल एरिया 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है।
यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रदेश में कुल 826 सामुदायिक विकास खंड, 200 नगर पालिका परिषद्, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत, 17 नगर निगम, एक लाख से अधिक ग्राम और 351 तहसील , 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। पूर्व से लेकर पश्चिम तक यह 640 और उत्तर से लेकर दक्षिण तक यह 250 किलोमीटर तक फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे अधिक पढ़ा-लिखा जिला गौतमबुद्ध नगर है, तो सबसे कम पढ़ा-लिखा जिला श्रावस्ती है।
इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला जिला प्रयागराज है, तो सबसे कम आबादी वाला जिला महोबा है।
भारत का यह राज्य सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य भी है। यहां कुल 80 लोकसभा और 31 राज्यसभा सीटें हैं। यही वजह है कि यह कहा भी जाता है कि केंद्र की राजनीति उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरती है। कृषि के क्षेत्र में भी यह अग्रणी राज्य है। यह भारत का सबसे अधिक गेहूं और गन्ना उत्पादन करने वाला राज्य भी है। वहीं, दूध उत्पादन में भी यह अग्रणी राज्य है। साथ ही यह राज्य कई महत्त्वपूर्ण खनिजों का भी केंद्र है। इसके उदाहरण ललितपुर और सोनभद्र हैं। सोनभद्र जिले को भारत की ऊर्जा राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यहां प्रमुख रूप से बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला और सोना पाया जाता है।
अधिक जनसंख्या होने के कारण यहां वाहनों की संख्या भी अधिक है। आपने अक्सर गाड़ियों की नंबर प्लेट पर क्षेत्रीय परिवहन कोड भी लिखा देखा होगा। इन कोड नंबर से वाहनों को उनके क्षेत्र से पहचाना जाना जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कौन-सा कोड किस जिले को दर्शाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। आपको बता दें कि राज्य की राजधानी लखनऊ का आरटीओ कोड 32 है। वहीं, किसी भी जिले का आरटीओ कोड एक नहीं है।
उत्तर प्रदेश में आरटीओ कोड 01 से नहीं बल्कि, 11 से शुरू होता है और 96 पर खत्म होता है। इसके पीछे प्रशासनिक कारण हैं, जिस वजह से यह कोड चुने गए हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, पढ़ें

| यूपीआरटीओ-कार्यालय | यूपी आरटीओ कोड |
| सहारनपुर | यूपी 11 |
| मुजफ्फरनगर | यूपी 12 |
| बुलन्दशहर | यूपी 13 |
| गाज़ियाबाद | यूपी 14 |
| मेरठ | यूपी 15 |
| नोएडा | यूपी 16 |
| बागपत | यूपी 17 |
| ग्रेटर नोएडा | यूपी 18 |
| शामली | यूपी 19 |
| बिजनौर | यूपी 20 |
| मुरादाबाद | यूपी 21 |
| रामपुर | यूपी 22 |
| ज्योतिबा फुले नगर | यूपी 23 |
| बदायूं | यूपी 24 |
| बरेली | यूपी 25 |
| पीलीभीत | यूपी 26 |
| शाहजहांपुर | यूपी 27 |
| अयोध्या | यूपी 28 |
| ---------- | यूपी 29 |
| हरदोई | यूपी 30 |
| लखीमपुर खीरी | यूपी 31 |
| लखनऊ | यूपी 32 |
| रायबरेली | यूपी 33 |
| सीतापुर | यूपी 34 |
| उन्नाव | यूपी 35 |
| अमेठी जिला | यूपी 36 |
| हापुड़ | यूपी 37 |
| संभल | यूपी 38 |
| -------- | यूपी 39 |
| बहराईच | यूपी 40 |
| बाराबंकी | यूपी 41 |
| फैजाबाद | यूपी 42 |
| गोंडा | यूपी 43 |
| सुल्तानपुर | यूपी 44 |
| अंबेडकरनगर | यूपी 45 |
| श्रावस्ती | यूपी 46 |
| बलरामपुर | यूपी 47 |
| आजमगढ़ | यूपी 50 |
| बस्ती | यूपी 51 |
| देवरिया | यूपी 52 |
| गोरखपुर | यूपी 53 |
| मऊ | यूपी 54 |
| सिद्धार्थनगर | यूपी 55 |
| महराजगंज | यूपी 56 |
| पडरौना | यूपी 57 |
| संतकबीरनगर | यूपी 58 |
| बलिया | यूपी 60 |
| गाजीपुर | यूपी 61 |
| जौनपुर | यूपी 62 |
| मिर्जापुर | यूपी 63 |
| सोनभद्र | यूपी 64 |
| वाराणसी | यूपी 65 |
| भदोही | यूपी 66 |
| चंदौली | यूपी 67 |
| इलाहाबाद | यूपी 70 |
| फ़तेहपुर | यूपी 71 |
| प्रतापगढ़ | यूपी 72 |
| कौशांबी | यूपी 73 |
| कन्नौज | यूपी 74 |
| इटावा | यूपी 75 |
| फर्रुखाबाद | यूपी 76 |
| कानपुर देहात | यूपी 77 |
| कानपुर नगर | यूपी 78 |
| औरैया | यूपी 79 |
| आगरा | यूपी 80 |
| अलीगढ़ | यूपी 81 |
| एटा | यूपी 82 |
| फिरोजाबाद | यूपी 83 |
| मैनपुरी | यूपी 84 |
| मथुरा | यूपी 85 |
| महामाया नगर | यूपी 86 |
| कांशीराम नगर | यूपी 87 |
| बांदा | यूपी 90 |
| हमीरपुर | यूपी 91 |
| जालौन | यूपी 92 |
| झांसी | यूपी 93 |
| ललितपुर | यूपी 94 |
| महोबा | यूपी 95 |
| चित्रकोट धाम, करवई | यूपी 96 |
तो, ये थे उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कोड, जो कि वाहनों का पंजीकरण करते हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा वन्यजीव अभयारण्य कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.