इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. सुश्रुत संहिता जोकि शल्य चिकित्सा से संबंधित है इसमें किसके बारे में विस्तार से बताया गया है?
A. राइनोप्लास्टी या प्लास्टिक सर्जरी
B. नेत्र विज्ञान
C. A एवं B दोनों
D. न तो A और न ही B
Ans. C
2. निम्नलिखित में से कौन-सा/से, प्राचीन काल में चिकित्सीय शिक्षा का केन्द्र था/थे?
A. तक्षशिला
B. वाराणसी
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
Ans. C
3. रसायन शास्त्र से संबंधित निम्नलिखित क्षेत्रों पर विचार करें:
(i) धातुकर्म
(ii) चीनी का निष्कर्षण
(iii) कागज का उत्पादन
(iv) इत्रों का आसवन
प्राचीन काल में उपरोक्त में से किसका उपयोग किया जाता था?
A. (i) और (iii)
B. (i), (ii) और (iv)
C. (i), (ii), (iii) और (iv)
D. (iii) और (iv)
Ans. B
4. निम्नलिखित में से कौन प्राचीन काल में पेशे से एक कीमियागर या रसायनशास्त्री थे?
A. अपस्ताम्ब
B. वाराहमिहिर
C. ब्रह्मगुप्त
D. नागार्जुन
Ans. D
5. चतुरंग जोकि प्राचीन काल का एक खेल है उसे वर्तमान में किस नाम से खेला जाता है?
A. जूडो
B. कराटे
C. कुश्ती
D. शतरंज
Ans. D
6. प्राचीन काल में नौपरिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले जहाज के कम्पास को क्या कहा जाता था?
A. वात वस्त्र
B. जेनी पत्ता
C. नाव ताला
D. मत्स्ययंत्र
Ans. D
7. प्राचीन काल में युद्ध में निम्नलिखित में से किस/किन जहाज/जहाजों का उपयोग किया जाता था?
A. सर्वमंदिर
B. मध्यमंदिर
C. अग्रमंदिर
D. A और B दोनों
Ans. C
8. निम्नलिखित में से कौन गणित पर आधारित सबसे पहला पुस्तक है?
A. सुल्वसूत्र
B. आर्यभट्टियम
C. ब्रह्मगुप्त सिद्धांतिका
D. सिद्धांत शिरोमणि
Ans. A
9. निम्नलिखित प्राचीन पुस्तकों पर विचार करें:
(i) लीलावती
(ii) रसरत्नाकर
(iii) युक्ति कल्पतरू
उपरोक्त में से कौन-सा/से पुस्तक जहाज निर्माण से संबंधित है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (iii)
C. (i) और (iii)
D. (i) और (ii)
Ans. B
10. गणित की किस शाखा को प्राचीन काल में बीजगणित कहा जाता था?
A. अरिथमेटिक
B. अलजेब्रा
C. एस्ट्रोनॉमी
D. ज्योमेट्री
Ans. B
Comments
All Comments (0)
Join the conversation