इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) उपदेशात्मक गद्य का सामान्यतः कहानी लेखन और उपन्यासों के लिए प्रयोग किया जाता है|
(ii) कथात्मक विषय वस्तु का राजनीतिक या नैतिक मुद्दों पर लेखन के लिए प्रयोग किया जाता है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. D
2. निम्नलिखित ग्रंथों में से कौन-सा ग्रंथ वसुधैव कुटुम्बकम् का उपदेश देता है?
A. वेद
B. पुराण
C. उपनिषद्
D. ब्राह्मण
Ans. A
3. सामवेद की रचना किस भाषा में की गई है?
A. संस्कृत
B. पालि
C. प्राकृत
D. अर्द्ध मगधि
Ans. A
4. ऋग्वेद के अंतर्गत मुख्य देवता कौन हैं?
A. इंद्र
B. वरुण
C. अग्नि
D. वायु
Ans. A
5. निम्नलिखित देवियों में से किसका नाम ऋग्वेद में उल्लिखित है?
A. ऊषा
B. पृथ्वी
C. वाक्
D. इनमें से सभी
Ans. D
6. कौन-सा वेद विभिन्न रोगों के उपचार पर केन्द्रित है?
A. ऋग्वेद
B. यजुर्वेद
C. अथर्ववेद
D. गंधर्व
Ans. C
7. जन्म और मृत्यु के चक्र के साथ ही आत्मा की जटिलता पर कर्मकांडीय सूचनाओं का संकलन है:
A. वेद
B. उपनिषद
C. ब्राह्मण
D. आरण्यक
Ans. D
8. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) दृष्टान्त लघु कथाओं का संकलन है, जिनमें मानव जीवन के गुण, जानवरों, पौराणिक प्राणियों, पौधों का चित्रांकन करते हैं|
(ii) दंतकथाएं सामान्यतः मानव चरित्र का चित्रांकन करने वाली लघु कथाएं हैं|
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. D
9. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
A. चरक संहिता - चिकित्सा
B. माधव निदान - रोग विज्ञान
C. लगधचार्य - ज्योतिष
D. पंच सिद्धान्तिका - खगोल
Ans. D
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) सुश्रुत संहिता औषधि से संबंधित है|
(ii) माधव निदान रोग विज्ञान से संबंधित है|
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. B
Comments
All Comments (0)
Join the conversation