इस लेख में जागरण जोश आपको भारतीय फिल्मों से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं। ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।
1. भारत में सर्वप्रथम फिल्म का प्रदर्शन कहाँ किया गया था?
A. ताज होटल, मुंबई
B. ओबेराय होटल, पुणे
C. फिल्म सिटी, मुंबई
D. वाट्सन होटल, मुंबई
Ans. D
2. भारत में निर्मित प्रथम मराठी फिल्म का नाम क्या था?
A. विट्ठल
B. श्वांस
C. पुण्डलिक
D. नटरंग
Ans. C
3. भारत में निर्मित प्रथम पंजाबी फिल्म का नाम क्या था?
A. जिन्हें मेरा दिल लुटीयाँ
B. दिल अपना पंजाबी
C. अज्ज दिया धियां
D. धरती
Ans. C
4. भारत में निर्मित प्रथम अंग्रेजी फिल्म का नाम क्या था?
A. ए पैसेज ऑफ इंडिया
B. इंग्लिश
C. कोर्ट डांसर
D. हेवन ऑन अर्थ
Ans. C
5. दक्षिण भारत में बनी पहली फिल्म कौन सी थी?
A. अन्ना
B. श्रीनिवासकल्यानम
C. कोर्ट डांसर
D. कीचकवधम्
Ans. D
6. भारत का प्रथम सिनेमाहॉल कौन सा था?
A. कैपिटल सिनेमाहॉल, मुंबई
B. एडवर्ड थियेटर, मुंबई
C. एल्फिंस्टन पिक्चर पैलेस, कलकत्ता
D. ओडियन सिनेमाहॉल, दिल्ली
Ans. C
7. भारत में स्वर्ण जयंती (गोल्डन जुबली) मानाने वाली पहली फिल्म कौन सी थी?
A. कपाल कुण्डला, बांग्ला
B. तुकाराम, मराठी
C. प्रेम सागर, हिन्दी
D. बालन, मलयालम
Ans. B
8. फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रथम विदेशी कौन थी?
A. नूरजहाँ
B. रेशमा
C. नाजिया हसन
D. सलमा आगा
Ans. C
9. 70 एम.एम. में बनी भारत की पहली फिल्म कौन सी थी?
A. कागज के फूल
B. अराउंड द वर्ल्ड
C. मिर्जा ग़ालिब
D. सैरेंध्री
Ans. B
10. मनोरंजन कर से छूट प्राप्त करने वाली पहली भारतीय फिल्म कौन सी थी?
A. अमृत मंथन
B. शहीद
C. हकीकत
D. झनक झनक पायल बाजे
Ans. D
Comments
All Comments (0)
Join the conversation