This is an archived article last updated on Mar 30, 2018. The information may be outdated.

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: करेंट आर्थिक आंकड़े

Last Updated: Mar 30, 2018, 12:17 IST

विगत कुछ वर्षों में आयोजित परीक्षाओं में यह देखा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था से सम्बंधित आंकड़ों पर आधारित बहुत से प्रश्न पूछे जाते हैं. इसलिए जागरण जोश ने इस सेट में 10 ऐसे प्रश्नों को शामिल किया है जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही जरूरी होंगे.

GK Quiz
GK Quiz

विगत कुछ वर्षों में आयोजित परीक्षाओं में यह देखा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था से सम्बंधित आंकड़ों पर आधारित बहुत से प्रश्न पूछे जाते हैं. इसलिए जागरण जोश ने इस सेट में 10 ऐसे प्रश्नों को शामिल किया है जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही जरूरी होंगे.

1. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना करने के लिए आधार वर्ष क्या है?
(a) 2004-05
(b) 2009-10
(c) 2014-15
(d) 2011-12
उत्तर: d
व्याख्या:
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय आय की गणना के लिए आधार वर्ष को 2004-05 से बदलकर 2011-12 कर दिया है. इसे जनवरी 2010 में बदला गया था.

2. वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान भारत की प्रति व्यक्ति नेट राष्ट्रीय राष्ट्रीय आय क्या है?
(a) रु. 1,11,782 प्रति वर्ष
(b) रु. 73,285 प्रति वर्ष
(c) रु. 82,269 प्रति वर्ष
(d) रु. 99,215 प्रति वर्ष
Ans.a
व्याख्या:
वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान भारत में प्रति व्यक्ति नेट राष्ट्रीय आय 1,11,782 (वर्तमान मूल्यों पर) रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 8.3% की वृद्धि दर्शाती है. वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 1,03,219 थी.

3. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में निम्न में से किस सेक्टर का अंकगणितीय भारित माध्य सबसे अधिक है?
(a) स्टील
(b) रिफाइनरी प्रोडक्ट्स
(c) कोयला
(d) सीमेंट
उत्तर:b
व्याख्या:
अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख क्षेत्रों में पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन का अंकगणितीय भारित माध्य सबसे अधिक (28.04%) है. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में शामिल आठ प्रमुख उद्योगों का अंकगणितीय भारित माध्य 40.27 है.

4. निम्न में से कौन सा आइटम भारत में WPI आधारित उच्च मुद्रास्फीति के लिए प्रमुख कारण है?
(a) प्राथमिक वस्तुएं
(b) ईंधन और बिजली
(c) विनिर्माण उत्पाद
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:c
व्याख्या:
भारत में, मुद्रास्फीति की गणना में तीन ग्रुप वस्तुओं का प्रमुख योगदान है. इसमें प्राथमिक उत्पादों का योगदान 20.1% है, ईंधन और बिजली (14.9%) और विनिर्माण उत्पादों का योगदान 65% है. अतः भारत में उच्च मुद्रा स्फीति के लिए सबसे बड़ा कारण विनिर्माण उत्पाद हैं.

5. वर्तमान में कौन सा देश भारत में एफडीआई प्रवाह का सबसे बड़ा हिस्सा भेज रहा है?
(a) सिंगापुर
(b) मॉरीशस
(c) यूएसए
(d) चीन
Ans.b
व्याख्या:
अप्रैल 2000 - सितंबर 2017 की अवधि में भारत में FDI भेजने वाले देशों के योगदान इस प्रकार है; मॉरीशस- (34%), सिंगापुर- (17%), यूके- (7%), जापान- (7%) और यूएसए- (6%).

6. वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था की आय में कृषि क्षेत्र का कितना योगदान है?
(a) 53%
(b) 25%
(c) 17%
(d) 33%
उत्तर:c
व्याख्या:
वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय अर्थव्यवस्था की आय में कृषि क्षेत्र का हिस्सा लगभग 17.1% है. सेवा क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की नीव बना हुआ है और यह भारत की आय में लगभग 59% का योगदान दे रहा है.

7. अप्रैल 2000 - जून 2017 की अवधि के दौरान निम्नलिखित क्षेत्र में से किस क्षेत्र ने भारत में सबसे ज्यादा एफडीआई आकर्षित किया है?
(a). सेवा क्षेत्र
(b). दूरसंचार क्षेत्र
(c). कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर
(d). दवा और फार्मास्यूटिकल्स
Ans.a
व्याख्या:
अप्रैल 2000 - जून 2017 की अवधि में सबसे अधिक FDI आकर्षित करने वाले क्षेत्र इस प्रकार है;
1. सेवा क्षेत्र (17%)
2. दूरसंचार (8%)
3. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर (8%)
4. निर्माण विकास (7%)
5. ऑटोमोबाइल (5%)
6. ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स (4%)
7. रसायन (4%)
8. ट्रेडिंग (4%)
9. पावर (3%)
10.निर्माण गतिविधियां (3%)

8. अप्रैल 2017 से नवम्बर 2017 के दौरान भारत से निर्यात की जाने वाली सबसे बड़ी मद कौन सी है?
(a) रत्न और आभूषण
(b) पेट्रोलियम क्रूड उत्पाद
(c) वस्त्र और संबद्ध उत्पाद
(d) इंजीनियरिंग सामान
Ans.d
व्याख्या:
अप्रैल 2017 से नवम्बर 2017 के दौरान भारत से निर्यात की जाने वाली सबसे बड़ी निर्यात मद इंजीनियरिंग सामान है जो कि भारत के कुल निर्यात का 26% हिस्सा है. रासायनिक और संबंधित उत्पाद दूसरे स्थान पर हैं और कुल भारतीय निर्यात का लगभग 14.5% योगदान करते हैं.

9. अप्रैल 2017 से नवम्बर 2017 के दौरान भारत में आयात की जाने वाली सबसे बड़ी मद कौन सी है?
(a) पेट्रोलियम तेल और संबद्ध उत्पाद
(b) केमिकल और संबंधित उत्पादों
(c) रत्न और आभूषण
(d) इलेक्ट्रॉनिक सामान
Ans.a
व्याख्या:
भारत के कुल आयात में पेट्रोलियम तेल और संबद्ध उत्पादों का योगदान सबसे ज्यादा है और ये भारत के कुल आयात के लगभग 22% भाग के लिए जिम्मेदार हैं. इसके बाद पूंजीगत वस्तुओं का नम्बर आता है जो कि कुल आयात के 19.2% भाग के लिए जिम्मेदार हैं.

10. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की नई परिभाषा के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के उद्यम को एक लघु उद्यम कहा जाएगा, यदि इसका  ... ..
(a) वार्षिक कारोबार 5 करोड़ रुपये से कम है
(b) वार्षिक कारोबार 75 करोड़ रुपये और 250 करोड़ रुपये के बीच है
(c) वार्षिक कारोबार 5 करोड़ रुपये और 75 करोड़ रुपये के बीच है
(d) वार्षिक कारोबार 10 करोड़ रुपये और 50 करोड़ रुपये के बीच है
उत्तर:c
व्याख्या:
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की नई परिभाषा के अनुसार; विनिर्माण क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की परिभाषा इस प्रकार है;

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की परिभाषा

 

   विनिर्माण क्षेत्र     

 सूक्ष्म उद्योग

 सालाना टर्न ओवर रु. 5 करोड़ से कम

 लघु उद्योग

 सालाना टर्न ओवर रु. 5 करोड़ से 75 करोड़ के बीच

 मध्यम उद्योग

 सालाना टर्न ओवर रु. 75 करोड़ से 250 करोड़ के बीच

अर्थव्यवस्था क्विज हल करने के लिए

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Mar 30, 2018, 12:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News