This is an archived article last updated on Jun 17, 2020. The information may be outdated.

भारत-चीन गतिरोध पर जीके प्रश्न और उत्तर

Last Updated: Jun 17, 2020, 17:42 IST

भारत और चीन के बीच 1962 से सीमा विवाद हैं. हाल ही में, इन दोनों देशों के सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लड़ रहे हैं. जागरण जोश ने इंडिया चाइना स्टैंड ऑफ के ऊपर 10 सवालों के इस GK क्विज़ को प्रकाशित किया है.

India-China standoff: GK Questions and Answers
India-China standoff: GK Questions and Answers

हमेशा की तरह भारत और चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए प्रयासरत थे लेकिन इस बार लड़ाई बढ़ गई और गालवन घाटी में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों की मौत हो गई है.आइये इस लेख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद से सम्बंधित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नों को हल करते हैं.

1. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य चीन के साथ सीमा साझा नहीं करता है?
(a) सिक्किम
(b) असम
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) उत्तराखंड

उत्तर: b
स्पष्टीकरण: भारतीय राज्य 'असम' चीन के साथ सीमा साझा नहीं करता है जबकि विकल्प में दिए गए अन्य राज्य चीन के साथ सीमा साझा करते हैं.

2. भारत और चीन सीमा के बीच की रेखा का क्या नाम है?

(a) रेडक्लिफ रेखा
(b) डूरंड रेखा
(c) मैकमोहन रेखा
(d) जीरो रेखा

उत्तर: c
स्पष्टीकरण: मैकमोहन रेखा भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र और तिब्बत के बीच सीमांकन रेखा है. यह रेखा 1914 में सर हेनरी मैकमोहन द्वारा शिमला कन्वेंशन में प्रस्तावित की गई थी. ध्यान रखें कि मैकमोहन रेखा, चीन और भारत के बीच की कानूनी सीमा नहीं है.

3. निम्नलिखित में से कौन भारत और चीन के बीच विवादित स्थल नहीं है?
(a) डोकलाम
(b) गैलवान घाटी
(c) डेपसांग मैदान
(d) लिपुलेख पास
उत्तर: d
व्याख्या: भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख दर्रा विवादित स्थल है. जबकि अन्य तीन स्थान भारत और चीन के बीच विवादित स्थल हैं.
4. वाघा बॉर्डर ........ के बीच मौजूद है
(a) भारत और पाकिस्तान
(b) भारत और चीन
(c) भारत और अफगानिस्तान
(d) भारत और नेपाल

उत्तर: a
स्पष्टीकरण: भारत और पाकिस्तान के बीच वाघा बॉर्डर मौजूद है. यह स्थान अपने ध्वज समारोह के लिए बहुत प्रसिद्ध है.

5. निम्नलिखित में से कौन सा देश भारत के साथ सीमा साझा नहीं करता है?
(a) म्यांमार
(b) नेपाल
(c) भूटान
(d) मालदीव
उत्तर: d
स्पष्टीकरण: मालदीव, भारत के साथ भूमि सीमा साझा नहीं करता है, हालांकि इसमें लक्षद्वीप (भारत) के साथ बहुत करीबी समुद्री सीमा है.

6. निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी सीमा है?
(a) चीन
(b) बांग्लादेश
(c) पाकिस्तान
(d) नेपाल
उत्तर: b
स्पष्टीकरण: भारत 7 देशों की सीमाएं; पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और अफगानिस्तान. भारत की बांग्लादेश के साथ सबसे लंबी भूमि सीमा है जो कि 4,096 किलोमीटर लम्बी है जबकि भारत, नेपाल के साथ 1,751 किलोमीटर सीमा साझा करता है.

7. निम्न में से किस देश की भारत के साथ समुद्री सीमा नहीं है?
(a) चीन
(b) म्यांमार
(c) पाकिस्तान
(d) बांग्लादेश

उत्तर: a
स्पष्टीकरण: चीन के पास भारत के साथ समुद्री सीमा नहीं है. चीन के साथ चीन की 3,488 वर्ग लंबी भूमि सीमा है.

8. चीन के खिलाफ भारत की भूमि सीमा पर कौन सा सुरक्षा बल तैनात रहता है?

(a) सीमा सुरक्षा बल
(b) सशस्त्र सीमा बल
(c) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और विशेष सीमा बल
(d) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

उत्तर: c
स्पष्टीकरण: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और विशेष सीमा बल, चीन के खिलाफ भारत की भूमि सीमाओं की रक्षा करता है.

9. भारत-चीन ने एक घातक युद्ध कब लड़ा था?
(a) 1947
(b) 1971
(c) 1995
(d) 1962
उत्तर: d
स्पष्टीकरण: भारत-चीन ने 1962 में एक घातक युद्ध लड़ा था. यह एक अघोषित युद्ध था जिसे चीन ने शुरू किया और खुद ही युद्ध समाप्ति की घोषणा कर दी थी. इस युद्ध में लगभग 1,383 भारतीय और 722 चीनी सैनिक मारे गए थे.

10. भारत का रक्षा बजट क्या है?

(a) US$ 178 billion 
(b) US$ 70 billion 
(c) US$ 300 billion 
(d) US$ 110 billion 
उत्तर: b
स्पष्टीकरण: भारतीय रक्षा बजट 2020 में US$ 70 बिलियन है जबकि चीन का रक्षा बजट 2019 में US$ 178 बिलियन था.

भारत में श्रम कानून: GK प्रश्न और उत्तर

सामान्य ज्ञान क्विज: भारत में वित्तीय आपातकाल

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jun 17, 2020, 17:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News