कार्य, ऊर्जा और शक्ति पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Nov 7, 2019, 18:39 IST

‘कार्य’ एक आम शब्द है, जिसका हम अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल करते हैं और यह हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है|  इस लेख में हम कार्य, ऊर्जा और शक्ति से संबंधित प्रश्न-उत्तर का विवरण दे रहे हैं जिससे आपको विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी|

GK Quiz on Work, Energy and Power
GK Quiz on Work, Energy and Power

जैसा कि हम जानते हैं कि बल, गति या संवेग में परिवर्तन करता है, लेकिन इस दौरान जब किसी वस्तु पर बल आरोपित किया जाता है तो वह कुछ दूरी भी तय करती है| किए गए कार्य की दर को मापने के लिए “शक्ति” का उपयोग किया जाता है|

1. निम्नलिखित में से कौन-सा यंत्र रासायनिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में बदलता है?

A. बैट्री

B. लाउडस्पीकर

C. सौर सेल

D. विद्युत् मोटर

Ans. A

2. किसी वस्तु में उसकी स्थिति के कारण संचित ऊर्जा कहलाता है:

A. गतिज ऊर्जा

B. स्थितिज ऊर्जा

C. यांत्रिक ऊर्जा

D. विद्युत् ऊर्जा

Ans. B

3. निम्नलिखित में से “जूल” किसका मात्रक है?

A. कार्य

B. शक्ति

C. संवेग

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. A

4. ऊर्जा की वाणिज्यिक इकाई है:

A. वाट

B. वाट-ऑवर

C. किलोवाट ऑवर

D. किलोवाट

Ans. C

कार्य, शक्ति और ऊर्जा का संक्षिप्त विवरण

5. जब कोई वस्तु स्वतंत्र रूप से जमीन पर गिर रही होती है तो उसकी कुल ऊर्जा:

A. बढ़ती है

B. घटती है

C. स्थिर रहती है

D. पहले बढ़ती है, फिर घटती है

Ans. C

6. 100W का विद्युत् बल्ब 1 मिनट में कितनी ऊर्जा का स्थानान्तरण करता है?

A. 100 जूल

B. 600 जूल

C. 3600 जूल

D. 6000 जूल

Ans. D

7. जब किसी वस्तु के द्वारा कार्य किया जाता है, तो उस पर क्या प्रभाव पड़ता है?

A. उसकी ऊर्जा की क्षति होती है|

B. उसे ऊर्जा की प्राप्ति होती है|

C. ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होता है|

D. पहले ऊर्जा की क्षति होती है, फिर वह ऊर्जा प्राप्त करती है|

Ans. B

8. 60 वाट का एक रेडियो सेट 50 घंटे तक चलता है। उसके द्वारा खपत की गई विद्युत ऊर्जा “किलोवाट-ऑवर” में कितनी है?

A. 2 किलोवाट-ऑवर

B. 3 किलोवाट-ऑवर

C. 4 किलोवाट-ऑवर

D. 2.5 किलोवाट-ऑवर

Ans. B

9. शक्ति की सबसे छोटी ईकाई है:

A. वाट

B. किलोवाट

C. अश्व-शक्ति

D. मिलीवाट

Ans. A

10. किसी वस्तु पर किया गया कार्य निर्भर नहीं करता है:

A. विस्थापन पर

B. विस्थापन और बल के बीच के कोण पर

C. आरोपित बल पर

D. वस्तु के प्रारंभिक वेग पर

Ans. D

अतः जब किसी वस्तु पर बल आरोपित करने पर उसमें गति उत्पन्न होती है तो ऐसा माना जाता है कि ‘कार्य’ हुआ है| कार्य करने के लिए  ऊर्जा की आवश्यकता होती है| इस सेट के प्रश्नों के माध्यम से आप आसानी से समझ सकते हैं कि जब कार्य किया जाता है तो क्या होता है, ऊर्जा का प्रवाह कैसे होता है और शक्ति क्या है?

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News