1857 से पहले ब्रिटिश भारत के अधिनियमों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
अंग्रेज एक व्यापारी के रूप में आए थे लेकिन भारत की राजनैतिक असमानता तथा राजनैतिक शत्रुता ने उनको व्यापारी से शासक बनने के लिए प्रेरित कर दिया था। इसलिए अपना अधिपत्य स्थापित करने तथा अपने शासन की वैधता और मजबूती प्रदान करने के लिए वे बहुत से अधिनियम लाये। इस लेख में हमने 1857 से पहले ब्रिटिश भारत के अधिनियमों पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
भारत मे यूरोपीयों का आगमन को एक नये युग का सूत्रपात माना जा सकता है। 15वीं सदी के दौरान भारत के सामुद्रिक रास्तों की खोज ने यूरोप के लिए भारत मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया था। 17वीं शताब्दी के अंत तक यूरोपीय कई एशियाई स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके थे और अठारहवीं सदी के उत्तरार्ध में वे कई जगहों पर अधिकार भी कर लिए थे। किन्तु 19वीं सदी में जाकर ही अंग्रेजों का भारत पर एकाधिकार हो पाया था।
1. ब्रिटिश भारत के निम्नलिखित अधिनियम में से कौन सा अधिनियम बंगाल के गवर्नर जनरल को नामित करता है?
A. रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773
B. पिट्स इंडिया एक्ट, 1784
C. चार्टर एक्ट, 1793
D. चार्टर एक्ट, 1813
Ans: A
व्याख्या: रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 का उद्देश्य भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की गतिविधियों को ब्रिटिश सरकार की निगरानी में लाना था। इसके अतिरिक्त कम्पनी की संचालन समिति में आमूल-चूल परिवर्तन करना तथा कम्पनी के राजनीतिक अस्तित्व को स्वीकार कर उसके व्यापारिक ढाँचे को राजनीतिक कार्यों के संचालन योग्य बनाना भी इसका उद्देश्य था। मद्रास तथा बम्बई प्रेसीडेंसियों को बंगाल प्रेसीडेन्सी के अधीन कर दिया गया तथा बंगाल के गवर्नर जनरल को तीनों प्रेसीडेन्सियों का गवर्नर जनरल बना दिया गया। इसलिए, A सही विकल्प है।
2. निम्नलिखित अधिनियम में से किस अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश भारत में कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गयी थी?
A. रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773
B. पिट्स इंडिया एक्ट, 1784
C. चार्टर एक्ट, 1793
D. चार्टर एक्ट, 1813
Ans: A
व्याख्या: रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 द्वारा कलकत्ता में एक सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गयी थी, जिसमें एक मुख्य न्यायधीश और तीन अन्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये थे, जो अंग्रेज़ी क़ानून के अनुसार प्रजा के मुक़दमों का निर्णय करते थे। इसका कार्य क्षेत्र बंगाल, बिहार, उड़ीसा तक था। इसलिए, A सही विकल्प है।
3. निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश अधिनियम ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार का विशेषाधिकार दिया था?
A. रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773
B. पिट्स इंडिया एक्ट, 1784
C. चार्टर एक्ट, 1793
D. चार्टर एक्ट, 1813
Ans: C
व्याख्या: 1793 ई. के चार्टर क़ानून ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार वाणिज्य पर एकाधिकार जमाये रखने तथा अपने हस्तगत क्षेत्रों पर शासन करने की पूरी छूट दे दी गई थी। इसलिए, C सही विकल्प है।
चोल राजवंश पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
4. निम्नलिखित में से कौन सा ब्रिटिश अधिनियम ने ब्रिटिश सरकार की संसदीय प्रणाली के विचार को प्रस्तुत किया था?
A. चार्टर एक्ट, 1793
B. चार्टर एक्ट, 1813
C. चार्टर एक्ट, 1833
D. चार्टर एक्ट, 1853
Ans: D
व्याख्या: चार्टर एक्ट, 1853 द्वारा भारत में शासन की संसदीय प्रणाली, जैसे –कार्यपालिका व विधानपरिषद ,के विचार को प्रस्तुत किया गया जिसमे विधानपरिषद ब्रिटिश संसदीय मॉडल के अनुसार कार्य करती थी। इसलिए, D सही विकल्प है।
5. निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश अधिनियम ने भारतीय सिविल सेवा को खुली प्रतिस्पर्धा के रूप में पेश किया था?
A. चार्टर एक्ट, 1793
B. चार्टर एक्ट, 1813
C. चार्टर एक्ट, 1833
D. चार्टर एक्ट, 1853
Ans: D
व्याख्या: चार्टर एक्ट, 1853 में भारतीय सिविल सेवा के सदस्यों की नियुक्ति खुली प्रतिस्पर्धा द्वारा करने का प्रावधान शामिल किया गया था। मैकाले को समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसलिए, D सही विकल्प है।
6. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन 1833 का चार्टर अधिनियम के सन्दर्भ में सही है?
A. इसने मिशनरियों को भारत में ईसाई धर्म फैलाने की इजाजत दी।
B. इसने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को एक प्रशासनिक निकाय के रूप में बनाया।
C. Both I and II
D. Neither I nor II
Ans: B
व्याख्या: 1833 ई. के चार्टर क़ानून ने ईस्ट इंडिया कम्पनी की व्यापारिक भूमिका समाप्त कर दी थी और उसे पूरी तरह भारतीय प्रशासन के लिए इंग्लैण्ड के राजा के राजनीतिक अभिकरण के रूप में परिणत कर दिया था। इसलिए, B सही विकल्प है।
1857 के बाद ब्रिटिश भारत के अधिनियमों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
7. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही है?
A. चार्टर एक्ट, 1833 - इस चार्टर क़ानून ने ईस्ट इंडिया कम्पनी की व्यापारिक भूमिका समाप्त कर दी और उसे पूरी तरह भारतीय प्रशासन के लिए इंग्लैण्ड के राजा के राजनीतिक अभिकरण के रूप में परिणत कर दिया।
B. चार्टर एक्ट, 1853 - इसमें कम्पनी को सरकारी अभिकरण के रूप में अपना काम जारी रखने का अधिकार दिया गया और क़ानून आयोग के काम को पूरा करने का प्रबन्ध किया गया।
C. चार्टर एक्ट, 1813 - इस चार्टर क़ानून ने कम्पनी के भारतीय क्षेत्रों में ईसाई पादरियों को भी प्रवेश करने की अनुमति दे दी तथा भारतीय प्रशासन में एक धार्मिक विभाग जोड़ दिया।
D. उपरोक्त सभी सही हैं
Ans: D
व्याख्या: चार्टर एक्ट, 1813 ने कम्पनी के भारतीय क्षेत्रों में ईसाई पादरियों को भी प्रवेश करने की अनुमति दे दी तथा भारतीय प्रशासन में एक धार्मिक विभाग जोड़ दिया. चार्टर एक्ट, 1833 ने ईस्ट इंडिया कम्पनी की व्यापारिक भूमिका समाप्त कर दी और उसे पूरी तरह भारतीय प्रशासन के लिए इंग्लैण्ड के राजा के राजनीतिक अभिकरण के रूप में परिणत कर दिया. चार्टर एक्ट, 1853 ने सरकारी अभिकरण के रूप में अपना काम जारी रखने का अधिकार दिया और क़ानून आयोग के काम को पूरा करने का प्रबन्ध किया ।
8. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन 1833 का चार्टर अधिनियम के सन्दर्भ में सही है?
A. बंगाल के गवर्नर जनरल के कार्यालय को भारत के गवर्नर जनरल के साथ बदल दिया गया।
B. लॉर्ड विलियम बैंटिक (विलियम कैवेंडिश बैटिंग) को भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल का पद सुशोभित करने का गौरव प्राप्त हुआ था।
C. Both I and II
D. Neither I nor II
Ans: C
व्याख्या: 1833 ई. का चार्टर अधिनियम द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल की वैधता प्रदान कर दी गयी थी। लॉर्ड विलियम बेंटिक को “ब्रिटिश भारत का प्रथम गवर्नर जनरल” बनाया गया था। इसलिए, C सही विकल्प है।
9. बंगाल के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?
A. लॉर्ड वॉरेन हेस्टिंग्स
B. लॉर्ड विलियम बेंटिनक
C. लॉर्ड मेयो
D. रॉबर्ट क्लाइव
Ans: A
व्याख्या: रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 के तहत मद्रास तथा बम्बई प्रेसीडेंसियों को बंगाल प्रेसीडेन्सी के अधीन कर दिया गया तथा बंगाल के गवर्नर जनरल को तीनों प्रेसीडेन्सियों का गवर्नर जनरल बना दिया गया। इस प्रकार वारेन हेस्टिंग्स को बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल कहा जाता है और वे लोग सत्ता का उपयोग संयुक्त रूप से करते थे। इसलिए, A सही विकल्प है।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.