Indian Navy Ranks and Insignia: भारतीय नौसेना में शामिल होना हर एक भारतीय का सपना होता है. नौसेना में करियर को और भी महत्वपूर्ण बनाने के लिए लगभग असीमित अवसर हैं. जब कोई भी एक बार नौसेना में करियर शुरू कर देता है तो नौसेना में ऊपर की रैंक पर जाना हर किसी का सपना होता है.
नौसेना एक पेशेवर सहायता प्रणाली प्रदान करता है जिसमें आप समय बिताते हैं और नेवी में आगे जाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है.
नौसेना में एक बहुत ही निष्पक्ष और न्यायपूर्ण प्रणाली है, जिसमें आपकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी, कौशल और प्रतिभा को उचित मान्यता दी जाती है और पुरस्कृत भी किया जाता है. इस आर्टिकल में, हम नौसेना अधिकारियों और नाविकों (Sailors) के रैंकों के साथ-साथ उन प्रतीक चिन्हों (Insignia) या बैजों पर चर्चा करेंगे जो उन्हें प्रदान किया जाता है-
भारतीय सेना रैंकों और प्रतीक चिन्ह का इतिहास:
सेना में अफसरों की रैंकिग का अलग ही महत्व होता है. भारत जब ब्रिटिश शासन के अधीन था तब ब्रिटिश भारतीय सेना के लिए विंटेज रैंक प्रतीक चिन्ह, जिसमें मुकुट और 4-पॉइंट बाथ मेगास्टार शामिल थे. आजादी के बाद भारत एक गणतंत्र बन गया और भारत के राष्ट्रपति को तीनों सेनाओं का कमांडर-इन-चीफ घोषित कर दिया गया.
प्रतीक चिन्ह क्या है?
किसी भी सैन्य ऑफिसर की वर्दी पर लगा बैज उसकी मूल्य या रैंक का प्रतीक समझा जाता है. सैन्य कर्मी वर्दी में कंधे या कॉलर पर प्रतीक चिन्ह लगाते है. हर देश की सेना का प्रतीक चिन्ह उसके अस्तित्व, इतिहास आदि से प्रेरीत होता है. इसमें शेवरॉन, बार, ओक के पत्ते या सितारे आदि को शामिल किया जाता है. भारतीय सेनाओं की रैंक पश्चिमी सेनाओं मुख्य रूप से ब्रिटिश और राष्ट्रमंडल सेनाओं की रैंक से प्रेरीत होती है.
इंडियन नेवी की रैंक और प्रतीक चिन्ह:
भारतीय नैसेना में दो तरह की रैंकिंग होती है, इसको ऑफिसर रैंक और नाविकों (Sailors) रैंक में विभाजित किया जाता है. दोनों की अलग रैंकिग तैयार की जाती है. नीचे दोनों की अलग-अलग रैंकिंग के बारें में बताया गया है.
| नेवी अफसरों की रैंक और प्रतीक चिन्ह | |
| रैंक | बैज/प्रतीक चिह्न |
| एडमिरल | ![]() |
| वाइस एडमिरल | |
| रियर एडमिरल | |
| कमोडोर (Commodore) | |
| कैप्टन | |
| कमांडर | |
| लेफ़्टिनेंट कमांडर | |
| लेफ्टिनेंट | |
| सब लेफ्टिनेंट | |
| मिडशिपमैन | |
भारतीय नौसेना के नाविकों (Sailors) की रैंक ओर प्रतीक चिन्ह:
भारतीय नौसेना के नाविकों (Sailors) की रैंकिंग में मास्टर चीफ पेटी ऑफिसरों की रैंक सबसे ऊपर होती है. इनकों भी दो भागों में विभाजित किया जाता है, जिसमें सबसे ऊपर फर्स्ट रैंक वाले अधिकारी शामिल होते है.
| नेवी नाविकों (Sailors) की रैंक | |
| रैंक | बैज |
| मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर फर्स्ट रैंक | |
| मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर सेकंड रैंक | |
| चीफ पेटी ऑफिसर | |
| पेटी ऑफिसर | |
| लीडिंग रेट (Leading Rate) | |
| सीमैन फर्स्ट क्लास | |
| सीमैन सेकंड क्लास | |
यह भी पढ़ें:
Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग इतिहास के टॉप रेडर्स (Raiders) कौन है?
IPL 2024 Auction: नीलामी में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी कौन है?

Comments
All Comments (0)
Join the conversation