रेलवे जंक्शन का महाराजा! भारत का सबसे बड़ा जंक्शन, जहां से निकलते है सर्वाधिक रेल रूट

Last Updated: Feb 25, 2026, 19:24 IST

देशभर में फैले रेल ब्रिज, स्टेशन, जंक्शन और रूट से जुड़े कई बड़े रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हैं। इन्हीं में से एक खास रिकॉर्ड उस रेलवे जंक्शन का है, जहां से सबसे ज्यादा रेल रूट निकलते हैं। यहां से उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत के लिए ट्रेनें सीधे संचालित होती हैं.

रेलवे जंक्शन का महाराजा! भारत का सबसे बड़ा जंक्शन, जहां से निकलते है सर्वाधिक रेल रूट
रेलवे जंक्शन का महाराजा! भारत का सबसे बड़ा जंक्शन, जहां से निकलते है सर्वाधिक रेल रूट

भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में शामिल है और इसका इतिहास भी काफी पुराना व गौरवशाली रहा है। देशभर में फैले रेल ब्रिज, स्टेशन, जंक्शन और रूट से जुड़े कई बड़े रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हैं। इन्हीं में से एक खास रिकॉर्ड उस रेलवे जंक्शन का है, जहां से सबसे ज्यादा रेल रूट निकलते हैं। यह जंक्शन भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन माना जाता है और इसकी खासियत इसे देश के रेल मानचित्र में बेहद महत्वपूर्ण बनाती है। इसी रिकॉर्ड की वजह से यह जंक्शन भारतीय रेल की ताकत और विशाल नेटवर्क का बेहतरीन उदाहरण है। 

भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन 

भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन रूट के लिहाज से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है। अपनी रणनीतिक स्थिति के कारण मथुरा जंक्शन (कोड: MTJ) से देश में सबसे अधिक 7 अलग-अलग दिशाओं में रेल मार्ग निकलते हैं। यही वजह है कि इसे रूट कनेक्टिविटी के आधार पर भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन माना जाता है। यहां से उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत के लिए ट्रेनें सीधे संचालित होती हैं, जिससे यह देश का अहम रेल ट्रांजिट हब बना हुआ है।

मथुरा जंक्शन (कोड: MTJ) 

मथुरा जंक्शन (कोड: MTJ) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जो दिल्ली-आगरा कॉर्ड पर स्थित है। यह धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन को देश के हर हिस्से से जोड़ता है। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाला यह स्टेशन यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए बेहद अहम भूमिका निभाता है।  इसी कारण इसे डायरेक्शनल कनेक्टिविटी के आधार पर सबसे बड़ा जंक्शन कहा जाता है। 

मथुरा जंक्शन से निकलने वाले 7 प्रमुख रूट

मथुरा जंक्शन से ये सात रेल मार्ग निकलते हैं-

  1. मथुरा-नई दिल्ली लाइन (आगरा–दिल्ली कॉर्ड)

  2. मथुरा-मुंबई लाइन (भरतपुर–वडोदरा होकर)

  3. मथुरा-चेन्नई लाइन (आगरा कैंट होकर)

  4. मथुरा-कासगंज लाइन

  5. मथुरा-अलवर लाइन (राजस्थान की ओर)

  6. मथुरा-अछनेरा लाइन

  7. मथुरा-वृंदावन लाइन (पहले मीटर गेज, अब ब्रॉड गेज में बदली जा रही)

ये मार्ग उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत को जोड़ते हैं।  

प्लेटफॉर्म और स्टेशन स्ट्रक्चर:

मथुरा जंक्शन पर पहले 10 प्लेटफॉर्म बताए जाते थे, लेकिन अब विकास कार्यों के बाद इसकी संख्या बढ़ चुकी है। यहां से रोज़ाना सैकड़ों ट्रेनें गुजरती हैं। स्टेशन पर प्रवेश-निकास गेट, प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र, फूड स्टॉल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

कैसे अलग है हावड़ा जंक्शन से?

हालांकि हावड़ा जंक्शन भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन माना जाता है प्लेटफॉर्म और यात्री संख्या के आधार पर, लेकिन मथुरा जंक्शन सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है क्योंकि यहां से सबसे ज्यादा दिशाओं में ट्रैक निकलते हैं। यानी मथुरा दिशा के आधार पर बड़ा है, जबकि हावड़ा स्ट्रक्चर के आधार पर।

धार्मिक और यात्री महत्व

मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। मथुरा जंक्शन से वृंदावन, प्रेम मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि जैसे तीर्थस्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यही वजह है कि यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते-जाते हैं, जिससे यह स्टेशन उत्तर भारत का अहम ट्रांजिट हब बन गया है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 25, 2026, 19:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News