This is an archived article last updated on Jul 23, 2023. The information may be outdated.

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jul 23, 2023, 12:21 IST

भारत विविधताओं से भरा अतुल्तय देश है, जहां का समृद्ध इतिहास और परंपराएं इसे अन्य देशों से विशेष बनाती हैं। इतिहास से भी पुराने भारत में आपको वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश मिलेंगे। इनमें कुछ राज्य कई वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं, तो कुछ राज्य कुछ ही क्षेत्र में सिमटकर रह गए। हालांकि, क्या आपको भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में जानेंगे। 

सबसे बड़ा राज्य
सबसे बड़ा राज्य

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां का समृद्ध इतिहास और परंपराएं इसे अन्य देशों से इसे विशेष बनाती हैं। भारत के हर शहर की अपनी कहानी है, जिनमें से कुछ कहानियां इतिहास से भी पुरानी हैं।

वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी संस्कृति है, जो इन्हें विशेष बनाती हैं। इसके साथ ही कुछ राज्य कई वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं, तो कुछ राज्य बहुत कम क्षेत्र में सिमटकर रह गए।

हालांकि, क्या आपको भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में जानेंगे। 

 

कौन-सा है भारत का सबसे बड़ा राज्य

यदि क्षेत्रफल के संदर्भ में भारत के सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो वह राजस्थान है। यह राज्य 342,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें आपको जंगल और बीहड़ रेगिस्तान से लेकर रंग-बिरंगे नाम से मशहूर साफ और खूबसूरत शहर भी मिल जाएंगे। 

 

कब मिला राज्य का दर्जा

राजस्थान को रजवाड़ों की भूमि भी कहा जाता है। यहां के इतिहास की बात करें, तो कुछ लेखों में इसका इतिहास 5 हजार साल पुराना बताया गया है, जहां ब्राहाम्ण, जाट, मीणा, मौर्य, गुप्त, यवन-शुंग,कुषाण, हूण और वर्धन जैसे साम्राज्यों का शासन रहा।

हालांकि, समय के साथ-साथ यहां बदलाव हुआ और देश की आजादी के बाद साल 1949 में इसे राज्य का दर्जा दिया गया। 

 

कितने जिलों वाला राज्य है राजस्थान

राजस्थान में यदि कुल जिलों की बात करें, तो यहां पर कुल जिलों की संख्या 33 है। हालांकि, कुछ जगहों पर इसके 50 जिलों का भी जिक्र किया गया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर यहां पर 33 जिले हैं। । इस राज्य के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह जैसलमेर है। 

 

क्यों खास है राजस्थान

ऐसा कहा जाता है कि विदेश से आने वाला हर तीसरा सैलानी राजस्थान घूमने के लिए पहुंचता है। क्योंकि, पर्यटन के लिहाज से यह राज्य अहम स्थान रखता है।

यहां जयपुर के महल, उदयपुर की झीलें, कोटा की कचौड़ी, जोधुपर का किला और बीकानेर की सेव प्रमुख है। यहां पहुंचने पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग खास चीजें खाने-पीने को मिलेंगी।

उदाहरण के तौर पर, यहां के सीकर जिले में आप मसाले वाली कड़ी कचौड़ी का स्वाद भूल नहीं पाएंगे। 

 

कौन-सा है भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य

यदि भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो वह मध्यप्रदेश है, जो कि 308, 245 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस राज्य में कुल 53 जिले हैं। 

 

पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 23, 2023, 12:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News