This is an archived article last updated on Mar 8, 2025. The information may be outdated.

Women’s Day 2025 Social Post: स्टूडेंट्स इन रोचक स्लोगन, कैप्शन और मोटिवेशनल कोट्स से महिला दिवस की दें शुभकामनाएं

Last Updated: Mar 8, 2025, 10:00 IST

International Womens Day Nari Shakti: छात्र अपने विचारों से समाज में बदलाव ला सकते हैं. इस महिला दिवस पर, प्रेरणादायक स्लोगन, कैप्शन और मोटिवेशनल कोट्स के जरिए नारी शक्ति का सम्मान करें और समानता का संदेश फैलाएं. आइए, हर नारी के सपनों को उड़ान देने का संकल्प लें!

महिला सशक्तिकरण के आकर्षक स्लोगन
महिला सशक्तिकरण के आकर्षक स्लोगन

International Womens Day 2025 Slogans: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और लैंगिक समानता की वकालत करने के लिए मनाया जाता है. साल 2025 में, इस दिवस की थीम "एक्सलरेट एक्शन" (Accelerate Action) लैंगिक समानता के लिए शीघ्र और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर देती है. वहीं, "सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता, सशक्तिकरण" थीम यह सुनिश्चित करने का संदेश देता है कि हर महिला और लड़की को समान अवसर और सम्मान मिले.

यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अहम योगदान दे रही हैं. यह दिन हमें सशक्तिकरण बढ़ाने और सभी के लिए एक समावेशी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करता है. छात्र इस अवसर पर प्रेरणादायक नारे, छोटे कैप्शन और कोटेशन का उपयोग कर महिलाओं की शक्ति और संघर्ष को सम्मानित कर सकते हैं. 

यह भी देखें:

Happy Women's Day 2025 Wishes: नारी तू नारायणी… ऐसे खुबसूरत Wishes quotes के साथ आधी आबादी को भेजें शुभकामना संदेश

International Women's Day 2025: दुनिया की ताकतवर महिलाओं के फेमस 33+ कोट्स, जो आपको करेंगे मोटिवेट

Vantara Jamnagar: जनता ने लिए कब खुलेगा वंतारा? जानें टिकट प्राइज सहित सभी जरुरी डिटेल्स

महिला सशक्तिकरण के आकर्षक स्लोगन:

  1. समाज की तरक्की का मानक महिलाओं की तरक्की से ही निर्धारित होता है.
  2. सशक्त महिलाएं, सशक्त समाज का आधार है.
  3. दुनिया प्रगति तभी कर पायेगी जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी! 
  4. समाज की रुकावटों को पीछे छोडो और सपनों को साकार करो! महिला दिवस की ढेरों शुभकामनयें
  5. महिला सशक्तिकरण, विश्व उत्थान का आधार है! 
  6. इस महिला दिवस समानता के लिए तेजी से कदम बढ़ाएं!
  7. शिक्षा ही शक्ति है, नारी की महिमा अपरंपार!
  8. जहां नारी का सम्मान है, वहीं विकास की पहचान है!
  9. हर सपने को पूरा करने का हौसला रखो, तुम शक्ति हो, तुम नारी हो!

महिला दिवस पर छोटे कैप्शन:

चमको, बोलो, सपनों को हकीकत बनाओ! महिला दिवस की ढेरों शुभकामनयें

महिलाएं: बदलाव की निर्मात्री है.

हर महिला की कहानी संघर्ष और शक्ति से जुड़ी हुई है.

आज उसका सम्मान करें, हमेशा उसका साथ दें

महिला दिवस की ढेरों शुभकामनयें आधी दुनिया महिलाओं के कंधों पर टिकी है!

प्रेरणादायक कोट्स:

आप यहां इस साल के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर अपने सगे और यार मित्र को शुभकामना देने के लिए नीचे दिए गए कोट्स का उपयोग कर सकते है-   

 "सशक्त महिलाएं ही दुनिया को सशक्त बनाती हैं." — अज्ञात

  "उसने सोचा कि वह कर सकती है, और उसने कर दिखाया." — अज्ञात

  "जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरी मानवता तरक्की करती है." — अज्ञात

  "भविष्य समानता का है, और समय अभी का है." — अज्ञात

  "महिलाओं की जगह वहीं है, जहां वे रहना चाहती हैं." — अज्ञात

ये नारे, और कैप्शन सोशल मीडिया पोस्ट, बैनरों, स्कूल प्रोजेक्ट्स या किसी भी आयोजन में उपयोग किए जा सकते हैं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे. आइए, महिलाओं और लड़कियों के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के इस आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें! 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 8, 2025, 10:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News