This is an archived article last updated on Jun 4, 2025. The information may be outdated.

IPL 2025 Awards Winners List: किसने जीता कौन-सा अवार्ड? ये रही आईपीएल 2025 फुल अवॉर्ड्स लिस्ट

Last Updated: Jun 4, 2025, 19:04 IST

IPL 2025 Awards Winners List: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया। साई सुदर्शन ने सबसे ज़्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप और इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड जीता, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप मिली। सूर्यकुमार यादव को MVP चुना गया। निकोलस पूरन ने सबसे ज़्यादा छक्के लगाए और मोहम्मद सिराज को ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड मिला। चेन्नई सुपर किंग्स को फेयर प्ले अवॉर्ड और कामिंदु मेंडिस को कैच ऑफ द सीज़न का सम्मान मिला।

साई सुदर्शन ने सबसे ज़्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप और इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड जीता, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप मिली।
साई सुदर्शन ने सबसे ज़्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप और इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड जीता, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप मिली।

आईपीएल 2025 का समापन बेहद रोमांचक अंदाज़ में हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने इतिहास की पहली ट्रॉफी जीतकर नया अध्याय रच दिया, वहीं पंजाब किंग्स (PBKS) को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। लेकिन यह सीज़न केवल एक टीम की जीत का जश्न नहीं था, बल्कि व्यक्तिगत शानदार प्रदर्शनों, उभरते सितारों और कई न भूलने वाले मोमेंट का दौर रहा। दमदार बल्लेबाज़ी, मैच का रुख पलटने वाली गेंदबाज़ी और हैरान कर देने वाले कैच इस सीज़न में क्रिकेट के हर रंग ने दर्शकों को बांधे रखा। आइए नज़र डालते हैं आईपीएल 2025 के सभी प्रकार के अवार्ड और उनके विजेताओं पर. 

IPL Winners 2025: किस टीम ने कितनी बार और कब जीता IPL टाइटल?

IPL 2025 Final Prize Money: विजेता RCB और उपविजेता PBKS को मिले कितने करोड़, देखें फुल प्राइज़ मनी लिस्ट

फाइनल मुकाबले में किसने जीता कौनसा अवार्ड?

आईपीएल 2025 फाइनल में क्रुणाल पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच और ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड मिला। जितेश शर्मा को सुपर स्ट्राइकर, शशांक सिंह को सुपर सिक्सेस, और प्रियांश आर्य को ऑन द गो फोर अवॉर्ड मिला। सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता।

आईपीएल 2025 फाइनल अवॉर्ड्स लिस्ट:

अवॉर्ड

विजेता खिलाड़ी

प्रदर्शन 

प्लेयर ऑफ द मैच

क्रुणाल पांड्या

4 ओवर, 17 रन, 2 विकेट

सुपर स्ट्राइकर (फाइनल)

जितेश शर्मा

24 रन (10 गेंदों में)

सुपर सिक्सेस (फाइनल)

शशांक सिंह

61* रन, 6 छक्के

ऑन द गो फोर (फाइनल)

प्रियांश आर्य

4 चौके 

ग्रीन डॉट बॉल (फाइनल)

क्रुणाल पांड्या

-

पूरे सीज़न के अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट:

आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप और ऑन द गो फोर, प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप जीती। सूर्यकुमार यादव बने MVP, मोहम्मद सिराज को ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड मिला। निकोलस पूरन ने मारे सबसे ज़्यादा छक्के, वैभव सूर्यवंशी बने सुपर स्ट्राइकर। कामिंदु मेंडिस को कैच ऑफ द सीज़न और CSK को फेयर प्ले अवॉर्ड मिला।

आईपीएल 2025 सीज़न अवॉर्ड्स टेबल:

अवॉर्ड

विजेता खिलाड़ी / टीम

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीज़न

साई सुदर्शन (GT)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीज़न

वैभव सूर्यवंशी (RR)

सुपर सिक्सेस ऑफ द सीज़न

निकोलस पूरन (LSG)

ऑन द गो फोर ऑफ द सीज़न

साई सुदर्शन (GT)

ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीज़न

मोहम्मद सिराज (GT)

कैच ऑफ द सीज़न

कामिंदु मेंडिस (SRH)

फेयर प्ले अवॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स 

पर्पल कैप

प्रसिद्ध कृष्णा (GT)

ऑरेंज कैप

साई सुदर्शन (GT)

MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर)

सूर्यकुमार यादव (MI)

आईपीएल 2025 केवल RCB की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि यह सीज़न लंबे समय तक क्रिकेट प्रेमियों की यादों में बना रहेगा।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 4, 2025, 19:04 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News