This is an archived article last updated on Jun 4, 2025. The information may be outdated.

IPL Winners 2025: किस टीम ने कितनी बार और कब जीता IPL टाइटल? फुल चैंपियन और रनर-अप लिस्ट यहां करें चेक

Last Updated: Jun 4, 2025, 08:08 IST

IPL 2025 के फाइनल में RCB ने इतिहास रच दिया. पहली बार खिताब जीतते हुए टीम ने विराट कोहली का सपना साकार किया। दमदार प्रदर्शन से RCB ने पंजाब को हराकर ट्रॉफी उठाई। रजत की शानदार लीडरशिप में RCB की टीम ने पहली बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया. वहीं विराट का 18 सालों से टाइटल जीतने का सपना भी पूरा हो गया. RCB आईपीएल इतिहास की 8वीं टीम बन गयी है जिसने आईपीएल टाइटल अपने नाम किया.              

IPL Winners 2025: किस टीम ने कितनी बार और कब जीता IPL टाइटल?
IPL Winners 2025: किस टीम ने कितनी बार और कब जीता IPL टाइटल?

IPL Winners 2025: RCB ने बेहद ही शानदार मुकाबले में PBKS को 6 रनों से हराकर आईपीएल इतिहास का अपना पहला टाइटल जीत लिया है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब ने RCB को 190 के स्कोर पर रोक दिया, लेकिन रजत की शानदार लीडरशिप में RCB की टीम ने पहली बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया. वहीं विराट का 18 सालों से टाइटल जीतने का सपना भी पूरा हो गया.

IPL 2025 Final Prize Money: विजेता RCB और उपविजेता PBKS को मिले कितने करोड़, देखें फुल प्राइज़ मनी लिस्ट

IPL 2025 Awards Winners List: किसने जीता कौन-सा अवार्ड? ये रही आईपीएल 2025 फुल अवॉर्ड्स लिस्ट

RCB ने रचा इतिहास, पहली बार जीता टाइटल: 

IPL 2025 के फाइनल में RCB ने इतिहास रच दिया! पहली बार खिताब जीतते हुए टीम ने विराट कोहली का सपना साकार किया। दमदार प्रदर्शन से RCB ने पंजाब को हराकर ट्रॉफी उठाई।  

किस टीम ने जीता था पहला IPL टाइटल? (Which team won the first IPL Title)

पहला आईपीएल खिताब साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। शेन वॉर्न की कप्तानी में खेलते हुए राजस्थान ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था और इसी से आईपीएल का ऐतिहासिक सफर शुरू हुआ था।

सर्वाधिक आईपीएल ख़िताब जीतने वाली टीमें: (Teams that have won the most IPL titles)

आईपीएल (IPL) इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दो सबसे सफल टीमें रही हैं, जिनके नाम पांच-पांच खिताब दर्ज हैं। चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार ट्रॉफी जीती, जबकि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं साल 2022 में गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में अपने डेब्यू सीज़न में ही खिताब अपने नाम किया। बता दें कि RCB ने पहली बार आईपीएल टाइटल अपने नाम किया है. 

पिछले 7 साल के IPL विजेता:

 

IPL विजेता List (2008-2025): IPL Winners Full List  

साल

विजेता 

उपविजेता 

वेन्यू

2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

पंजाब किंग्स 

अहमदाबाद

2024

कोलकाता नाइट राइडर्स

सनराइजर्स हैदराबाद

चेन्नई

2023

चेन्नई सुपर किंग्स

गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद

2022

गुजरात टाइटन्स

राजस्थान रॉयल्स

अहमदाबाद

2021

चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता नाइट राइडर्स

दुबई

2020

मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स

दुबई

2019

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

हैदराबाद

2018

चेन्नई सुपर किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद

मुंबई

2017

मुंबई इंडियंस

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स

हैदराबाद

2016

सनराइजर्स हैदराबाद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

बैंगलोर

2015

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता

2014

कोलकाता नाइट राइडर्स

किंग्स इलेवन पंजाब

बैंगलोर

2013

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता

2012

कोलकाता नाइट राइडर्स

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई

2011

चेन्नई सुपर किंग्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

चेन्नई

2010

चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई इंडियंस

मुंबई

2009

डेक्कन चार्जर्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

जोहान्सबर्ग

2008

राजस्थान रॉयल्स

चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई

RCB आईपीएल इतिहास की 8वीं टीम बन गयी है जिसने आईपीएल टाइटल अपने नाम किया. 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 4, 2025, 08:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News