This is an archived article last updated on Dec 31, 2024. The information may be outdated.

जसप्रीत बुमराह बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कप्तान, पैट कमिंस और हेड टीम में शामिल नहीं, यशस्वी को मौका

Last Updated: Dec 31, 2024, 18:10 IST

Cricket Australias Test team 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2024 की टेस्ट टीम का कप्तान नामित किया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2024 की अपनी टेस्ट टीम के लिए बुमराह को चुना है. इस टीम में दो ऑस्ट्रेलियाई और कुल मिलाकर छह देशों के खिलाड़ी शामिल है.

टीम में पैट कमिंस, स्मिथ और ट्रैविस हेड जैसे धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी जगह नहीं मिली.
टीम में पैट कमिंस, स्मिथ और ट्रैविस हेड जैसे धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी जगह नहीं मिली.

Cricket Australias Test team 2024: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2024 के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान किया, जिसमें भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया है. बुमराह की कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और ट्रैविस हेड को टीम में शामिल नहीं किया गया, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2024 की अपनी टेस्ट टीम के लिए बुमराह को चुना है. इस टीम में दो ऑस्ट्रेलियाई और कुल मिलाकर छह देशों के खिलाड़ी शामिल है. इस टीम में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी स्थान मिला है.   

यह भी देखें:

Goodbye 2024: साल 2024 में इस भारतीय की धमक, किसने बनाया सर्वाधिक रन और किसके नाम सर्वाधिक विकेट? देखें

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Welcome 2025: नए साल में एंट्री करने वाला पहला देश बना किरिबाती, यहां होगा सबसे आखिरी में जश्न

नो ‘पैट’ नो ‘हेड’: 

टीम में पैट कमिंस, स्मिथ और ट्रैविस हेड जैसे धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी जगह नहीं मिली है.जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 30 विकेट लेकर टॉप के गेंदबाज बने हुए है.  पर्थ टेस्ट में कप्तानी डेब्यू करते हुए बुमराह ने टीम को 295 रनों की विशाल जीत दिलाई थी. उनकी रणनीतिक कप्तानी और गेंदबाजी ने क्रिकेट विशेषज्ञों को प्रभावित किया.

यशस्वी जायसवाल को भी मिली जगह:

22 वर्षीय, यशस्वी जायसवाल ने इस साल शानदार बल्लेबाजी की. फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ में लगातार दो दोहरे शतक और पर्थ में 161 रन की पारी ने उन्हें टीम का हिस्सा बनाया. यशस्वी ने 2024 में भारतीय सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाए और 36 छक्कों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया.

जॉश हेजलवुड का दबदबा:

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड ने चोटों के बावजूद 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड में 9 विकेट और न्यूजीलैंड दौरे पर उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें इस सूची में जगह दिलाई. 

क्रिकेट डॉट कॉम.एयू की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम 2024:

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा चुनी गयी टेस्ट टीम 2024 इस प्रकार है, टीम में ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल दो खिलाड़ियों जॉश हेजलवुड और एलेक्स कैरी को स्थान मिला है. 

  1. यशस्वी जायसवाल (भारत)
  2. बेन डकेट (इंग्लैंड)
  3. जो रूट (इंग्लैंड)
  4. रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)
  5. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
  6. कमिंदु मेंडिस (श्रीलंका)
  7. एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया) (विकेटकीपर)
  8. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
  9. जसप्रीत बुमराह (भारत) (कप्तान)
  10. जॉश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)
  11. केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)

साल 2024 की इस टीम ने क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उत्कृष्टता को सम्मान दिया है।.जसप्रीत बुमराह की कप्तानी और यशस्वी जायसवाल की बैटिंग इस साल के मुख्य आकर्षण रहे.

यह भी देखें: RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 31, 2024, 18:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News