This is an archived article last updated on Oct 17, 2024. The information may be outdated.

Jharkhand Election Dates 2024: झारखंड में किस सीट पर कब है वोटिंग और कब आएंगे नतीजे, देखें यहां

Last Updated: Oct 17, 2024, 23:01 IST

Jharkhand Election Dates 2024: चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है. झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग करायी जाएगी वहीं महाराष्ट्र में एक फेज में चुनाव कराये जायेंगे और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये जायेंगे. इसे लेकर आयोग की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसमें आगामी चुनावों के शेड्यूल की जानकारी दी गयी.

Jharkhand Election Dates 2024: चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है.
Jharkhand Election Dates 2024: चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है.

चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसे लेकर आयोग की ओर से आज दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसमें आगामी चुनावों के शेड्यूल की जानकारी दी गयी. महाराष्ट्र में एक फेज में चुनाव कराये जायेंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. 

यह भी पढ़ें: यूपी की किन विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे? जानें सब

झारखंड में कितनी सीटों पर चुनाव:

झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं, जहां आगामी चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी. राज्य का विधानसभा कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस का गठबंधन सत्ता में है. 

झारखंड में चुनाव 15 नवंबर के बाद हो सकते हैं. चुनाव आयोग की टीम जब झारखंड दौरे पर थी, तो सभी राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया था कि चुनाव छठ पूजा, बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस के बाद ही कराए जाएं। साथ ही सभी दलों ने न्यूनतम चरणों में चुनाव कराने की भी सिफारिश की थी.

झारखंड में कब होगा चुनाव:

झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए दो फेज में चुनाव कराये जायेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

चुनाव कार्यक्रम

पहला चरण (43 निर्वाचन क्षेत्र)

दूसरा चरण (38 निर्वाचन क्षेत्र)

राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तारीख

18.10.2024 (शुक्रवार)

22.10.2024 (मंगलवार)

नामांकन की अंतिम तिथि

25.10.2024 (शुक्रवार)

29.10.2024 (मंगलवार)

नामांकन की जांच की तिथि

28.10.2024 (सोमवार)

30.10.2024 (बुधवार)

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

30.10.2024 (बुधवार)

01.11.2024 (शुक्रवार)

मतदान की तिथि

13.11.2024 (बुधवार)

20.11.2024 (बुधवार)

मतगणना की तिथि

23.11.2024 (शनिवार)

23.11.2024 (शनिवार)

चुनाव कितने चरणों में होंगे?

कुल 81 सीटों के लिए दो फेज में चुनाव कराये जायंगे, 13 और 20 नवंबर को वोटिंग करायी जाएगी. चुनाव आयोग द्वारा राज्यों की स्थिति और सुझावों के आधार पर चुनाव के चरणों की संख्या तय की जाती है. पहले फेज में 43 सीटों पर चुनाव कराये जायेंगे, वहीं दूसरे फेज में 38 सीटों पर मतदान कराये जायेंगे.

कब होगी वोटिंग की गिनती:

झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी. झारखंड विधानसभा चुनाव 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

यह भी देखें: India Canada Trade List 2024: कनाडा को भारत क्या बेचता है और क्या खरीदता है? जानें

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 17, 2024, 23:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News