मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो वह राजस्थान है। वहीं, देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक मध्य प्रदेश भी है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत विविधताओं का देश है, जहां सांस्कृतिक विरासत, अनूठी परंपराओं, एतिहासिक स्थलों और उनके समृद्ध इतिहास का मिश्रण देखने को मिलता है। यही वजह है कि कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। भारत के सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। वहीं, मध्य प्रदेश भी भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, जो कि विविध संस्कृति से परिपूर्ण समृद्ध राज्य है।
प्रदेश में अलग-अलग जिले हैं और हर जिले की अपनी विशेषता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे बड़ा जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः किसने बनाया था भारत का पहला नक्शा, जानें
मध्य प्रदेश में कुल जिले और संभाग
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले और संभाग हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 53 जिले हैं, जो कि 10 संभागों में आते हैं। कुछ जगहों पर आपको एमपी के 55 जिलों का जिक्र भी देखने को मिलेगा। हालांकि, इनकी कुल संख्या 53 है। प्रदेश का गठन 1 नवंबर,1956 को हुआ था, उस समय यहां कुल 43 जिले हुआ करते थे। हालांकि, 1998 तक यहां कुल 61 जिले हो गए थे, लेकिन बाद में यह संख्या घटी।

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
अब सवाल है कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है।
कितना बड़ा है जिला
छिंदवाड़ा जिला 11,815 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे राज्य का 3 फीसदी से अधिक भाग है। यह जिला सतपुड़ा रेंज में है, जो कि अपनी यहां की आदिवासी आबादी के लिए जाना जाता है। इस जिले में गोंड, प्रधान, भरिया और कोरकू जनजाति रहती है।
इसलिए है मशहूर
मध्यप्रदेश का छिंदवाड़ा जिला अपने यहां के गोतमम मेले के लिए जाना जाता है, जो कि अपने आप में अद्वितीय और विश्व प्रसिद्ध मेला है। इस मेले को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं।
पढ़ेःं कौन था तीसमार खां और क्यों मशहूर है यह कहावत, जानें
पढ़ेंः भारत के किस राज्य में है देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.