स लेख में स्माल आर्म्स सर्वे-2018 के द्वारा किये गए एक सर्वे का ब्यौरा दिया गया है. यह सर्वे जून 2018 में पब्लिश हुआ था और इसमें 2017 के आंकड़ों को शामिल किया गया है. यह रिपोर्ट बताती है कि 2006 में दुनिया में 650 मिलियन हथियार थे जो कि 2017 में बढ़कर लगभग 857 मिलियन हो गये हैं.
दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार रखने वाले देशों की सूची में अमेरिका का नाम सबसे ऊपर आता है. 2018 में अमेरिका की आबादी 32.67 करोड़ है जबकि यहाँ पर शस्त्रों की औसतन संख्या 39.33 करोड़ है. मतलब इस देश में यहाँ की जनसंख्या से भी अधिक शस्त्रों की संख्या है. रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इस सूची में भारत दूसरे नम्बर पर है.
इस रिपोर्ट में रजिस्टर्ड और अन रजिस्टर्ड दोनों प्रकार की बंदूकों को शामिल किया गया है.
जानिये दुनिया के किस देश में महंगाई दर सबसे अधिक है?
इस सर्वे के मुख्य तथ्य इस प्रकार हैं;
1. दुनिया के कुल शस्त्रों अर्थात बंदूकों में से केवल लगभग 100 मिलियन (12 प्रतिशत) ही रजिस्टर्ड हैं.
2. विश्व में शस्त्र वितरण में भी काफी असमानताएं हैं जैसे अमेरिका में 100 नागरिकों के बीच 120.5 शस्त्र या बंदूकें हैं. इसके उलट इंडोनेशिया, जापान, मलावी और कई प्रशांत द्वीप देशों में 100 नागरिकों के बीच केवल 1 शस्त्र है.
3. दुनिया में वर्ष 2017 के अंत तक एक अरब से ज्यादा बंदूकें (firearms) थीं. इन हथियारों में सबसे ज्यादा 857 मिलियन (85%) सिविलियन लोगों के हाथों में थीं, 133 मिलियन (13%) सैन्य शस्त्रागार में हैं और 23 मिलियन (2%) कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकार में हैं.
4. विश्व में प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा हथियार अमेरिका के पास हैं. यहाँ पर 100 नागरिकों के बीच 120.5 शस्त्र या बंदूकें हैं.
विश्व में सबसे अधिक हथियार रखने वाले देशों के नाम इस प्रकार हैं;
क्रम संख्या | देश | शस्त्र या हथियारों की संख्या |
1. | अमेरिका | 393,300,000 |
2. | भारत | 71,100,000 |
3. | चीन | 49,700,000 |
4. | पाकिस्तान | 43,900,000 |
5. | रूस | 17,600,000 |
6. | ब्राज़ील | 17,500,000 |
7. | मैक्सिको | 16,800,000 |
8. | जर्मनी | 15,800,000 |
9. | यमन | 14,900,000 |
10. | टर्की | 13,200,000 |
11. | फ़्रांस | 12,700,000 |
12. | कनाडा | 12,700,000 |
13. | थाईलैंड | 10,300,000 |
14. | इटली | 8,600,000 |
15. | इराक | 7,600,000 |
16. | नाइजीरिया | 6,200,000 |
17. | वेनेजुएला | 5,900,000 |
18. | ईरान | 5,900,000 |
19. | सऊदी अरब | 5,500,000 |
20. | साउथ अफ्रीका | 5,400,000 |
21. | कोलम्बिया | 5,000,000 |
22. | उक्रेन | 4,400,000 |
23. | अफगानिस्तान | 4,300,000 |
24. | मिस्र | 3,900,000 |
25. | फिलिपींस | 3,800,000 |
ऊपर दी गयी सूची की सबसे आश्चर्यचकित करने वाली बात यह है कि पूरे विश्व से सबसे अधिक आतंकबाद के शिकार देश अर्थात अफगानिस्तान का नम्बर 23 वां है जबकि दुनिया में सबसे अच्छे लाइसेंस नियम बनाने वाला देश भारत इस सूची में दूसरे नम्बर पर है. सूची में पाकिस्तान का चौथे स्थान पर होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है.
दुनिया के 10 ऐसे देश जहाँ शस्त्र या हथियार रखना कानूनन सबसे आसान है?
साउथ चाइना सी विवाद क्या है और इसका भारत के लिए क्या महत्व है?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation