साल 2023 के महत्वपूर्ण समिट और कॉफ्रेंस की पूरी लिस्ट यहां देखें
इस साल कई महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों का आयोजन भारत सहित दुनियाभर के देशों में किया गया जो प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण है. इस साल आयोजित होने वाले बड़े इवेंट की बात करें तो भारत की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन नई दिल्ली में किया गया. चलिये साल 2023 के महत्वपूर्ण समिट और कॉफ्रेंस के बारें में जानते है.
Summit and Conference in 2023: इस साल कई महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों का आयोजन भारत सहित दुनियाभर के देशों में किया गया जो प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण है. अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों से जुड़े सवाल भी हमेशा पूछे जाते है. जिस कारण इनके बारें में जानना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है.
इस साल आयोजित होने वाले बड़े इवेंट की बात करें तो भारत की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन नई दिल्ली में किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस सम्मेलन में दुनिया के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया. इसके अतिरिक्त इस वर्ष भारत ने कई अन्य महत्वपूर्ण समिट की मेजबानी की.
18वां G20 शिखर सम्मेलन:

18वां G20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली, भारत में आयोजित किया गया था. यह पहला मौका था जब भारत ने G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की. शिखर सम्मेलन का थीम "वसुधैव कुटुंबकम" था, जिसका अर्थ है "दुनिया एक परिवार (Vasudhaiva Kutumbakam", which means "The world is one family) है"
यह भी देखें:
साल 2023 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किये गए क्रिकेटर कौन है? देखें पूरी लिस्ट
Best of 2023 Memes: भूपेन्द्र जोगी और 'आएँ' से लेकर 'मोये मोये'...देखें साल के 10 वायरल मीम्स
साल 2023 के महत्वपूर्ण समिट और कांफ्रेंस:
साल 2023 में 18वां G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ वहीं 49वां G7 शिखर सम्मेलन हिरोशिमा, जापान में आयोजित किया गया. इसके अतिरिक्त 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, दक्षिण अफ्रीका में 22 अगस्त 2023 - 24 अगस्त 2023 को आयोजित किया गया.
| साल 2023 के महत्वपूर्ण समिट और होस्ट कंट्री | ||
| सम्मेलन/ कांफ्रेंस | प्लेस/होस्ट कंट्री | सम्मेलन/ कांफ्रेंस के बारें में |
| नई दिल्ली, भारत | G20 देशों का समूह अफ़्रीकी संघ G20 का स्थायी सदस्य बना | |
| 49वां G7 शिखर सम्मेलन | हिरोशिमा, जापान (19 मई 2023 - 21 मई 2023) | G7 देशों का समूह |
| 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन | दक्षिण अफ्रीका (22 अगस्त 2023 - 24 अगस्त 2023) | ब्रिक्स (दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्था का एक समूह) |
| विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2023 | दावोस, स्विट्जरलैंड (16 जनवरी, 2023 - 21 जनवरी, 2023) | WEF एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है. |
| शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट 2023 | भारत (वर्चुअल मीट) | इस 23वें शिखर सम्मेलन के दौरान, ईरान आधिकारिक तौर पर नौवें सदस्य देश के रूप में एससीओ में शामिल हो गया. |
| छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन | थाईलैंड (30 नवंबर) | बिम्सटेक देश- बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड और नेपाल |
| 43वां आसियान शिखर सम्मेलन | जकार्ता, इंडोनेशिया (4 से 7 सितंबर 2023) | दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ या आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 को हुई थी. |
| 20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन | जकार्ता, इंडोनेशिया (7 सितंबर 2023) | शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता- जोको विडोडो (इंडोनेशिया के राष्ट्रपति) |
| अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन 2023 | अदीस अबाबा, इथियोपिया | अफ़्रीकी संघ एक महाद्वीपीय संघ है जिसमें अफ़्रीका महाद्वीप के 55 सदस्य देश शामिल हैं. |
| नये वैश्विक वित्तीय समझौते पर शिखर सम्मेलन | फ्रांस, (22 और 23 जून 2023) | राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों सहित 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया |
| 5वां हेलीकॉप्टर और लघु विमान शिखर सम्मेलन | खजुराहो, मध्य प्रदेश, भारत (25 जुलाई 2023) | केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस शिखर सम्मेलन के आयोजन की पहल की. |
| 'सेमीकॉन इंडिया 2023' | गांधीनगर, गुजरात (28 जुलाई 2023) | सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया गया |
| अंतर्राष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन 2023 | जयपुर, राजस्थान (14 से 15 सितंबर, 2023) | सम्मेलन का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा किया गया. थीम- "सुरक्षित और संरक्षित बांध राष्ट्र की समृद्धि सुनिश्चित करते हैं" |
| ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन | नई दिल्ली, भारत (12 से 14 दिसंबर 2023) | जीपीएआई 29 सदस्य देशों के साथ एक बहु-हितधारक पहल है. |
| भारत-ईयू ग्लोबल गेटवे सम्मेलन | मेघालय, भारत (01-02 जून 2023) | ग्लोबल गेटवे भारत के साथ एक नई तरह की आर्थिक साझेदारी शुरू कर रहा है. |
| ग्लोबल वेल्थ कॉन्फ्रेंस | लंदन (यूके) (31 मई 2023) | यह सम्मेलन निवेशकों के लिए निवेश के भविष्य को फिर से परिभाषित करने और महत्वपूर्ण निवेश निर्णय लेने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है. |
| 7वां अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन | भोपाल, मध्य प्रदेश (3 से 5 मार्च 2023) | इस 3 दिवसीय सम्मेलन का आयोजन सांची बौद्ध-इंडिक स्टडीज विश्वविद्यालय और इंडिया फाउंडेशन द्वारा किया गया. |
| इंटरनेशनल क्राफ्ट समिट 2023 | ओडिशा, भारत (जनवरी 2023) | इस अनूठे आयोजन को चार (यूएन) एजेंसियों और पांच यूनेस्को रचनात्मक शहरों का समर्थन प्राप्त था. |
| इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन ग्रीन एनर्जी | नई दिल्ली, भारत | इसका उद्देश्य हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना और वैश्विक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक प्रणालीगत दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है. |
| हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी) 2023 | ढाका, बांग्लादेश | इंडिया फाउंडेशन विदेश मंत्रालय, बांग्लादेश सरकार और एस. राजरत्नम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के सहयोग से आयोजित किया गया. |
| 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन | नाडी, फिजी | विदेश मंत्री एस जयशंकर और फिजी के प्रधान मंत्री सितिवनी राबुका ने इसका उद्घाटन किया. थीम: "हिंदी - पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक" |
| राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र का 19वां वार्षिक जोन III सम्मेलन | गंगटोक, सिक्किम | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी अध्यक्षता की. |
| COP28 | संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) | कम से कम 117 देशों ने एक अभूतपूर्व "वैश्विक नवीकरणीय और ऊर्जा दक्षता प्रतिज्ञा" पर हस्ताक्षर किए. |
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.