This is an archived article last updated on Nov 17, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन-से हैं, देखें लिस्ट

Last Updated: Nov 17, 2023, 13:17 IST

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक, राजनीतिक, भौगोलिक और समृद्ध इतिहास से भरपूर भारत का यह राज्य अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यहां हर साल देशी-विदेशी सेलानियों की भीड़ यहां जमा रहती है, जो कि यहां के अलग-अलग शहरों में पहुंच करीब से इस राज्य को जानने की कोशिश करते हैं। अपने यहां मौजूद ताजमहल और आगरा के किले के बारे में जरूर सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप उत्तर प्रदेश के प्रमुख सभी पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

यूपी के पर्यटन स्थल
यूपी के पर्यटन स्थल

उत्तर प्रदेश को भारत में अनूठी परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास का घर कहा जाता है। देश का यह प्रदेश धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां की धार्मिक नगरियों में हर साल देशी-विदेशी सैलानी मन में आस्था लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही भारत का यह राज्य देश भर में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जिनकी कुल संख्या 75 हैं।

वहीं, साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, इस राज्य की जनसंख्या 16 करोड़ 98 लाख, 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो वह 243, 286 वर्ग किलोमीटर है। अपनी इन विशेषताओं के साथ उत्तर प्रदेश अपने यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है, जहां हर साल बड़ी संख्या में देशी- विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं और अपने साथ यहां की यादों को समेटकर ले जाते हैं। इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानेंगे।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कितने जिले NCR में आते हैं, जानें



उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची



स्थल

जिला

स्थल

जिला

वृंदावन के मंदिर

मथुरा

ताजमहल

आगरा

भगवान वराह मंदिर

सोरो(कासगंज)

खानकाह रशीदिया

मैनपुर

गोला गोकर्णनाथ मंदिर

लखीमपुर खीरी

रूमी दरवाजा

लखनऊ

चक्रतीर्थ नैमिषराण्य

सीतापुर

आनंद भवन

प्रयागराज

बावनी इमली शहीद स्थल

फतेहपुर

कड़कशाह बाबा की मजार

कौशांबी

शहीद स्थल छावनी

बस्ती

फांसी इमली शहीद स्थल

प्रयागराज

कनक भवन

अयोध्या

जेके मंदिर

कानपुर नगर

सप्तमातृका की प्रतिमा

कन्नौज

दिगंबर जैन मूर्तियां

इटावा

शुक्ल तालाब

कानपुर देहात

गोरखनाथ मंदिर

गोरखपुर

बाबा सोमनाथ जी की मंदिर

देवरिया

बौद्ध स्तूब

कुशीनगर एंव सिद्धार्थ नगर

कामदगिरी पर्वत

चित्रकूट

कालिंजर किला

बांदा

रजा लाइब्रेरी

रामपुर

शिब्ली एकेडमी

आजमगढ़

अरगा पार्वती मंदिर

गोंडा

देवीपाटन

बलरामपुर

रेणुकेश्वर महादेव मंदिर

सोनभद्र

सीता समाहित स्थल

भदोही(संत रविदास नगर)

सीतावुंड घाट

सुल्तानपुर

चौरासी गुंबद

कालपी(जालौन)

बेल्हा देवी मंदिर

प्रतापगढ़

एजाज अली हॉल

बिजनौर

शुक्रताल का प्रचीन शिव मंदिर

मुजफ्फरनगर

धानापुर शहीद स्मारक

चंदौली

लॉर्ड कार्नवालिस का मकबरा

गाजीपुर

देवकली मंदिर

औरेया

श्री सनातन धर्म मंदिर

गौतमबुद्ध नगर

विक्टोरिया हॉल घंटाघर

हरदोई

यज्ञशाला

बागपत

संत कबीर निर्वाण स्थल

मगहर, संत कबीर नगर

माथाकुंअर बुद्ध प्रतिमा

कुशीनगर

दशावातार मंदिर

देवगढ़(ललितपुर)

हरिदेव जी मंदिर

मथुरा

लाडली जी(राधा मंदिर)

मथुरा

भीतरगांव गुप्तकालीन मंदिर

कानपुर

भारद्वाज आश्रण एवं अक्षयवट

प्रयागराज

शाकंभरी देवी मंदिर

सहारनपुर

दानतीर्थ(हस्तिनापुर)

मेरठ

झारखंडेश्वर मंदिर

हापुड़

व्यास टीला एवं नरसिंह टीला

जालौन

विंध्यवासिनी मंदिर

मिर्जापुर

लोधेश्वर मंदिर

बाराबंकी

भृगु मंदिर

बलिया

मुगल घाट

फर्रुखाबाद

ओघड़नाथ मंदिर

मेरठ

जायसी स्मारक

रायबरेली

अशफाक उल्ला की मजार

शाहजहांपुर

श्री दाओजी महाराज

हाथरस

चाइना मंदिर

श्रावस्ती

रानी महल

झांसी 

मकरबाई मंदिर

महोबा

शेख सलीम चिश्ती का मकबरा

फतेहपुर सीकरी(आगरा)

इमामबाड़ा एवं छतर मंजिल

लखनऊ

लाल दरवाजा मस्जिद

जौनपुर

हाजी वारिस अली की मजार(देवा शरीफ)

बाराबंकी

सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह

बहराइच

कपिल मुनि आश्रम, रामेश्वरधाम मंदिर एवं भेदवुंड

फर्रूखाबाद

महर्षि दधीची आश्रम

सीतापुर

क्षेमकली देवी मंदिर, पद्मवती सती मंदिर, जयचंद का किला और हाजी शरीफ दरगाह

कन्नौज

भरत वुंड

अयोध्या

सैयद महमूद शाह अशरफ जहांगीर की दरगाह

अंबेडकर नगर

सैयद शाह अब्दुल रज्जाक की दरगाह

बाराबंकी

महर्षि दुर्वसा आश्रम

प्रयागराज

वुंतेश्वर मंदिर

बाराबंकी

सलामत शाह की मजार

बाराबंकी

राजराजेश्वरी श्रीविद्या मंदिर

उन्नाव

दाऊजी मंदिर

मथुरा

तुलसी स्मारक

बांदा

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 17, 2023, 13:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News