Most Wickets in ODI World Cup History: वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन इस बार पूर्ण रूप से भारत में किया जा रहा है. इस बार इस टूर्नामेंट में दुनिया की 10 टीमें भाग ले रही है. यह क्रिकेट महाकुम्भ 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक किया जायेगा. टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा.
भारतीय टीम ने पहली बार साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था. भारत ने दूसरी बार यह ख़िताब साल 2011 में जीता था. वर्ष 2023 में भारतीय टीम का नेतृत्व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा कर रहे है. इस बार भारत के पास विश्व विजेता बनने का सुनहरा मौका है.
इसे भी पढ़ें: ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
इस आर्टिकल में हम वर्ल्ड कप में भारत सहित दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों के बारें में बात करने जा रहे है. भारत की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर जहीर खान और जवागल श्रीनाथ का नाम आता है. वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो इसमे सबसे ऊपर ग्लेन मैकग्राथ का नाम आता है जिनके नाम 71 विकेट दर्ज है.
वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय:
वनडे विश्व कप में भारत की ओर से मोहम्मद शमी सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है. उसके बाद जहीर खान और जवागल श्रीनाथ है दोनों ने 44-44 विकेट लिए है. उसके बाद इस लिस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है, जिन्होंने अभी तक 33 विकेट लिए है.
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय | ||||||
रैंक | खिलाड़ी | विकेट | पारी | रन | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | अवधि |
1 | मोहम्मद शमी | 45 | 14 | 581 | 5/18 | 2015-2023 |
2 | जहीर खान | 44 | 23 | 890 | 4/42 | 2003-2011 |
2 | जवागल श्रीनाथ | 44 | 33 | 1224 | 4/30 | 1992-2003 |
4 | जसप्रीत बुमराह | 33 | 16 | 590 | 4/39 | 2019-2023 |
5 | अनिल कुंबले | 31 | 18 | 708 | 5/36 | 1996-2007 |
6 | कपिल देव | 28 | 25 | 892 | 5/43 | 1979-1992 |
वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:
वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ सबसे सफल गेंदबाज है जिनके नाम वर्ल्ड कप में 71 विकेट है. इसके बाद श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है जिन्होंने 68 विकेट लिया है. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर लसिथ मलिंगा का नाम आता है जिन्होंने कुल 56 विकेट लिये है.
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज | ||||||
रैंक | खिलाड़ी | विकेट | पारी | रन | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | अवधि |
1 | ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) | 71 | 39 | 1292 | 7/15 | 1996-2007 |
2 | मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) | 68 | 39 | 1335 | 4/19 | 1996-2011 |
3 | मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 56 | 24 | 1029 | 6/28 | 2015-2023 |
3 | लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) | 56 | 28 | 1281 | 6/38 | 2007-2019 |
5 | वसीम अकरम (पाकिस्तान) | 55 | 36 | 1311 | 5/28 | 1987-2003 |
6 | चामिंडा वास (श्रीलंका) | 49 | 31 | 1040 | 6/25 | 1996-2007 |
6 | ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) | 49 | 26 | 1181 | 5/27 | 2015-2023 |
8 | मोहम्मद शामी (भारत) | 45 | 14 | 581 | 5/18 | 2015-2023 |
9 | जहीर खान (भारत) | 44 | 23 | 890 | 4/42 | 2003-2011 |
9 | जवागल श्रीनाथ (भारत) | 44 | 33 | 1224 | 4/30 | 1992-2003 |
11 | शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) | 41 | 35 | 1494 | 5/29 | 2007-2023 |
12 | इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) | 40 | 21 | 847 | 5/45 | 2011-2019 |
13 | एलन डोनाल्ड (दक्षिण अफ्रीका) | 38 | 25 | 913 | 4/17 | 1992-2003 |
14 | जैकब ओरम (न्यूजीलैंड) | 36 | 23 | 768 | 4/39 | 2003-2011 |
14 | डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) | 36 | 31 | 1168 | 4/18 | 2003-2015 |
14 | टिम साउदी | 36 | 19 | 936 | 7/33 | 2011-2023 |
17 | ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) | 35 | 17 | 629 | 5/42 | 2003-2011 |
17 | वहाब रियाज़ (पाकिस्तान) | 35 | 20 | 926 | 5/46 | 2011-2019 |
19 | ब्रैड हॉग (ऑस्ट्रेलिया) | 34 | 20 | 654 | 4/27 | 2003-2007 |
19 | इमरान खान (पाकिस्तान) | 34 | 19 | 655 | 4/37 | 1975-1992 |
19 | शॉन टैट (ऑस्ट्रेलिया) | 34 | 18 | 731 | 4/39 | 2007-2011 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation