ICC ODI World Cup इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? जानें

वनडे विश्व कप क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है. विश्व कप में दुनिया के कई खिलाड़ियों ने शतक और दोहरे शतक सहित कई लंबी पारियां खेली है. विश्व कप में सर्वाधिक रनों की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. चलिए वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों के बारें में जानें. 

Oct 5, 2023, 12:02 IST
विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

Most Runs in Cricket World Cup History: वनडे विश्व कप क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है. इस बार इस टूर्नामेंट में दुनिया की 10 टीमें भाग ले रही है. इस बार इसका आयोजन भारत में किया जा रहा है. इससे पहले साल 2011 में वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में किया गया था. टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता इंग्लैंड और 2019 के उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा.  

वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन इस बार पूर्ण रूप से भारत में किया जा रहा है. यह क्रिकेट महाकुम्भ 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में आयोजित किया जायेगा. इस आर्टिकल में हम विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारें में बात करेंगे. 

विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:

विश्व कप में दुनिया के कई खिलाड़ियों ने शतक, दोहरे शतक सहित कई लंबी पारियां खेली है. विश्व कप में सर्वाधिक रनों की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. उसके बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग का नाम आता है. चलिये जाने किसने कितने रन बनाये है. 

सचिन तेंदुलकर:

भारत के सचिन तेंदुलकर को "क्रिकेट का भगवान" कहा जाता है. जिसके पीछे कई कारण है, विश्व कप इतिहास की बात करें तो सबसे ज्यादा रन सचिन के नाम दर्ज है. सचिन सर्वाधिक विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ी भी है. सचिन तेंदुलकर ने 1992-2011 तक दो दशकों की अवधि में 44 पारियों में 2278 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 152 रन है. 

इसे भी पढ़ें: ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें 

रिकी पोंटिंग:

विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वालो की लिस्ट में रिकी पोंटिंग का नाम आता है. रिकी पोंटिंग दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक है. उन्होंने अपनी कप्तानी में लगातार दो विश्व कप भी जिताए है. पोंटिंग ने वर्ल्ड कप की 42 पारियों में 1743 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 140 रन रहा. उन्होंने पांच विश्व कप खेले.

विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

रैंक

खिलाड़ी

रन

पारी

उच्चतम स्कोर

शतक

अवधि

1

सचिन तेंदुलकर (भारत)

2278

44

152

6

1992-2011

2

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

1743

42

140*

5

1996-2011

3

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

1532

35

124

5

2003-2015

4

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

1225

33

116

2

1992-2007

5

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

1207

22

162*

4

2007-2015

6

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

1186

34

215

2

2003-2019

7

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

1165

37

120

3

1992-2007

8

जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

1148

32

128*

1

1996-2011

9

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

1146

29

124*

2

2007-2019

10

तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)

1112

25

161*

4

2007-2015

11

महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

1100

34

115*

4

1999-2015

12

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

1085

31

149

1

1999-2007

13

जावेद मियादाद (पाकिस्तान)

1083

30

103

1

1975-1996

14

स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड)

1075

33

134*

2

1996-2007

15

हर्शेल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका)

1067

23

143

2

1999-2007

16

अरविंदा डी सिल्वा (श्रीलंका)

1064

32

145

2

1987-2003

17

विराट कोहली (भारत)

1030

26

107

2

2011-2019

18

विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

1013

21

181

3

1975-1987

19

सौरव गांगुली (भारत)

1006

21

183

4

1999-2007

20

मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया)

1004

22

130

4

1992-1999

21

रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)

1002

30

131*

1

2007-2019

22

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

995

27

237*

2

2011-2019

23

डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)

992

18

178

4

2015-2019

24

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

987

21

158

3

2003-2007

25

रोहित शर्मा (भारत)

978

17

140

6

2015-2019

26

स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)

978

30

120*

1

1987-1999

27

शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)

970

28

102*

1

1996-2011

28

अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका)

969

29

88*

0

1983-1999

29

फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका)

926

21

109

2

2011-2019

30

सईद अनवर (पाकिस्तान)

915

21

113*

3

1996-2003

31

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)

911

22

148

2

2011-2019

32

स्कॉट स्टाइरिस (न्यूजीलैंड)

909

22

141

2

2003-2011

33

ग्राहम गूच (इंग्लैंड)

897

21

115

1

1979-1992

34

माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)

888

21

93*

0

2007-2015

35

मार्टिन क्रो (न्यूजीलैंड)

880

21

100*

1

1983-1992

36

मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश)

877

28

102*

1

2007-2019

37

राहुल द्रविड़ (भारत)

860

21

145

2

1999-2007

38

डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज)

854

25

105

1

1979-1992

39

वीरेंद्र सहवाग (भारत)

843

22

175

2

2003-2011

40

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)

842

22

159

2

2011-2019

41

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

834

20

105

1

2011-2019

42

मोहम्मद अज़हरुद्दीन (भारत)

826

25

93

0

1987-1999

43

डेविड बून (ऑस्ट्रेलिया)

815

16

100

2

1987-1992

44

एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)

815

29

115*

1

1992-2003

45

गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका)

806

21

188*

1

1996-2003

46

एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)

787

18

153

3

2015-2019

47

एमएस धोनी (भारत)

780

25

91*

0

2007-2019

48

स्टीव टिकोलो (केन्या)

768

27

96

0

1996-2011

49

जो रूट (इंग्लैंड)

758

16

121

3

2015-2019

50

ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफीका)

747

20

91

0

2003-2011

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of expertise covering education, national and international affairs, and general news. He has contributed to leading platforms like Ajayvision Education and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. Committed to quality and audience engagement, he consistently delivers content that informs, inspires, and drives results. He's currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs sections of Jagranjosh.com. He can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com Languages: Hindi, English Area of Expertise: National, International, and general news beats, Sports writing, Current affairs Honors & Awards: NA Certification: Certified in Web Content Writing, Advanced Google Analytics, IFCN Fact Check, and Professional Writing, with specialized training in Fact Checking and Social Media Management.
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News