This is an archived article last updated on Jun 26, 2025. The information may be outdated.

Namo Bharat ट्रेन में छूट गया मोबाइल, लैपटॉप या पर्स? NCRTC की नई सुविधा से पाएं वापस!

Last Updated: Jun 26, 2025, 12:31 IST

अगर आपने Namo Bharat ट्रेन में मोबाइल, लैपटॉप, पर्स या कोई कीमती सामान भूल दिया है तो घबराएं नहीं। NCRTC ने गाजियाबाद स्टेशन पर 'Lost and Found' केंद्र शुरू किया है। यात्री ऐप या हेल्पलाइन के जरिए दावेदारी कर सकते हैं और सत्यापन के बाद सामान वापस पा सकते हैं।

Namo Bharat ट्रेन में छूट गया मोबाइल, लैपटॉप या पर्स? NCRTC की नई सुविधा से पाएं वापस!
Namo Bharat ट्रेन में छूट गया मोबाइल, लैपटॉप या पर्स? NCRTC की नई सुविधा से पाएं वापस!

Key Points

  • अगर आपने Namo Bharat ट्रेन में मोबाइल, लैपटॉप, पर्स या कोई कीमती सामान भूल दिया है तो घबराएं नहीं। NCRTC ने गाजियाबाद स्टेशन पर 'Lost and Found' केंद्र शुरू किया है।
  • Namo Bharat Connect App में मौजूद “Lost and Found” सेक्शन पर जाकर यात्री लावारिस वस्तुओं की सूची देख सकते हैं और अपने सामान की पहचान कर दावेदारी कर सकते हैं।
  • इस केंद्र की मदद से अब तक यात्रियों को 160 से अधिक कीमती वस्तुएं सफलतापूर्वक लौटाई जा चुकी हैं

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद उपयोगी सुविधा की शुरुआत की गई है। अब यदि कोई यात्री अपनी कीमती वस्तु ट्रेन या स्टेशन में भूल जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एक समर्पित ‘लास्ट एंड फाउंड’ केंद्र की स्थापना की है। इसका उद्देश्य यात्रियों द्वारा छूटे हुए सामान को सुरक्षित तरीके से वापस पहुंचाना है।

इस केंद्र की मदद से अब तक यात्रियों को 160 से अधिक कीमती वस्तुएं सफलतापूर्वक लौटाई जा चुकी हैं, जिनमें महंगे लैपटॉप, स्मार्टफोन, घड़ियां, महत्वपूर्ण दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट, पर्स, ब्लूटूथ डिवाइस, ट्रॉली बैग, iPad, वाहन की चाबियां, किताबें और कपड़े जैसी वस्तुएं शामिल हैं।

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

ट्रेन अटेंडेंट निभा रहे अहम भूमिका:

नमो भारत ट्रेनों में सफर के दौरान ट्रेन अटेंडेंट लगातार ट्रेनों में राउंड लेते रहते हैं। उनकी सतर्कता से ट्रेन में छूटे हुए सामान को समय रहते बरामद कर ‘लास्ट एंड फाउंड’ केंद्र तक पहुंचाया जाता है। यह सुनिश्चित करता है कि यात्रियों की वस्तुएं सुरक्षित रहें और उन्हें सही तरीके से लौटाई जा सकें।

खोया सामान कैसे पाएँ वापस?

Namo Bharat Connect App में मौजूद “Lost and Found” सेक्शन पर जाकर यात्री लावारिस वस्तुओं की सूची देख सकते हैं और अपने सामान की पहचान कर दावेदारी कर सकते हैं।

निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया के बाद संबंधित सामान यात्री को लौटा दिया जाता है।

अगर कोई वस्तु छूट जाती है तो यात्री निकटतम स्टेशन के कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

सभी स्टेशनों के कंट्रोल रूम नंबर नमो भारत कनेक्ट ऐप के “स्टेशन फैसिलिटीज़” विकल्प में उपलब्ध हैं।

यात्री हेल्पलाइन नंबर 08069651515 पर कॉल करके भी अपने सामान की जानकारी दे सकते हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी?

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने जागरण डॉट कॉम से बताया कि:
“नमो भारत सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और भरोसे को प्राथमिकता दी जाती है। हमने गाजियाबाद स्टेशन पर ‘लास्ट एंड फाउंड’ केंद्र की स्थापना इसी उद्देश्य से की है कि यदि कोई यात्री कोई सामान ट्रेन या स्टेशन में भूल जाता है, तो वह बिना किसी परेशानी के उसे दोबारा प्राप्त कर सके।

कहां से मिलेगा सामान?

स्टेशनों पर छूटा सामान: 24 घंटे के भीतर उसी स्टेशन से सत्यापन के बाद प्राप्त किया जा सकता है।
ट्रेन में छूटा सामान: गाजियाबाद स्टेशन स्थित लास्ट एंड फाउंड सेंटर से वापस प्राप्त किया जा सकता है।

यह पहल न केवल यात्रियों के विश्वास को मजबूत करती है, बल्कि नमो भारत सेवाओं की गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं के प्रति एनसीआरटीसी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

भारत के अंतरिक्ष हीरो Shubhanshu Shukla, यूपी के इस जिले से स्पेस तक का सफर, पढ़ें 

Enter your Blink text here...

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 26, 2025, 12:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News