This is an archived article last updated on Aug 16, 2024. The information may be outdated.

Olympic Games 2026-2034: अगला ओलंपिक गेम कब और किस शहर में किया जायेगा आयोजित? जानें यहां

Last Updated: Aug 16, 2024, 11:35 IST

Next Olympics: पेरिस ओलंपिक खेलों का शानदार आयोजन किया गया, जहां दुनिया के 10,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया. इस खेल महाकुम्भ में एथलीटों के साथ-साथ दुनिया भर के खेल प्रेमी भी ओलंपिक खेलों के 33वें संस्करण का आनंद लिया. इन खेलों के शानदार आयोजन के बाद, अब खेल प्रेमियों के मन में यह उत्सुकता बढ़ गयी है कि ओलंपिक खेलों का अगला आयोजन कब और कहां किया जायेगा. चलिये हम ओलंपिक खेलों के आगामी आयोजनों के बारें में आपको विस्तार से बताते है.  

कब कहां होंगे आगामी ओलंपिक खेल
कब कहां होंगे आगामी ओलंपिक खेल

Next Olympic Games: पेरिस ओलंपिक खेलों का शानदार आयोजन किया गया, जहां दुनिया के 10,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया. इस खेल महाकुम्भ में एथलीटों के साथ-साथ दुनिया भर के खेल प्रेमी भी ओलंपिक खेलों के 33वें संस्करण का आनंद लिया. पेरिस ओलंपिक खेलों का समापन 11 अगस्त को एक शानदार आयोजन के साथ हो गया. इन खेलों में यूएसए ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए 126 मेडल के साथ मेडल टेबल में टॉप पर रहा वहीं चीन 91 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

यह भी पढ़ें: Olympic 2024: आजादी के बाद से अब तक भारत ने जीते है कितने ओलंपिक मेडल? देखें सबके नाम

इन खेलों के शानदार आयोजन के बाद, अब खेल प्रेमियों के मन में यह उत्सुकता बढ़ गयी है कि ओलंपिक खेलों का अगला आयोजन कब और कहां किया जायेगा. चलिये हम ओलंपिक खेलों के आगामी आयोजनों के बारें में आपको विस्तार से बताते है. साथ आप यहां आगामी शीतकालीन ओलंपिक खेलों के आयोजनों के बारें में जानकारी हासिल कर पाएंगे. 

यहां हम साल 2026 के शीतकालीन ओलंपिक, साल 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और साल 2032 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के बारें में बताने जा रहे है.              

साल 2026 शीतकालीन ओलंपिक:

साल 2026 शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 6 से 22 फरवरी 2026 तक पूरे इटली में आयोजित किए जाएंगे. बता दें कि अधिकांश इवेंट मिलान और कॉर्टिना डी'अम्पेज़ो में होंगे. यह चौथी बार है जब इटली ओलंपिक की मेजबानी कर रहा है; इससे पहले 1956 में कॉर्टिना डी'अम्पेज़ो, 1960 में रोम, और 2006 में ट्यूरिन में ओलंपिक आयोजित हो चुके हैं.   

यह भी देखें:

Paris 2024 Olympics Medal Tally India: पेरिस में किन भारतीयों ने जीते पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Olympics Medals: ओलंपिक इतिहास में 300 या उससे अधिक गोल्ड जीतने वाले देश कौन से है? जानें

साल 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक: 

बता दें कि लॉस एंजिल्स तीसरी बार ओलंपिक की मेजबानी करेगा, इससे पहले 1932 और 1984 में यहाँ ओलंपिक हुए थे. यह 2002 के सॉल्ट लेक सिटी शीतकालीन ओलंपिक के बाद अमेरिका में होने वाला पहला ओलंपिक होगा. इस बार बेसबॉल और सॉफ्टबॉल की वापसी होगी, साथ ही फ्लैग फुटबॉल, क्रिकेट, लैक्रोस और स्क्वैश जैसे नए खेल शामिल किए जाएंगे.

कब कहां होंगे आगामी ओलंपिक खेल: 

ओलंपिक खेलों के आगामी आयोजनों की पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गयी है, जिसे आप देख सकते है- 

वर्ष

सीजन

मेजबान शहर

देश

हाई लाइट्स 

2026

शीतकालीन ओलंपिक  

मिलान और कॉर्टिना डी'अम्पेज़ो

इटली

चौथी बार इटली ओलंपिक की मेजबानी करेगा; इससे पहले 1956 (कॉर्टिना डी'अम्पेज़ो), 1960 (रोम), और 2006 (ट्यूरिन) में. 

2028

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 

लॉस एंजिल्स

संयुक्त राज्य अमेरिका

तीसरी बार लॉस एंजिल्स मेजबानी करेगा; बेसबॉल/सॉफ्टबॉल की वापसी और फ्लैग फुटबॉल जैसे नए खेल शामिल होंगे.

2030

शीतकालीन ओलंपिक 

फ्रेंच आल्प्स

फ्रांस

अधिकांश इवेंट नाइस में आयोजित होने की उम्मीद है.

2032

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 

ब्रिस्बेन

ऑस्ट्रेलिया

सिडनी 2000 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया मेजबानी करेगा.

2034

शीतकालीन ओलंपिक 

सॉल्ट लेक सिटी

संयुक्त राज्य अमेरिका

सॉल्ट लेक सिटी दूसरी बार शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा; पहली बार 2002 में हुआ था.

2034 के बाद ओलंपिक कहां होंगे:

साल 2034 के बाद के ओलंपिक स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि 2026 के इटली में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक से पहले इनकी घोषणा की जाएगी.

यह भी देखें: Paris Olympic 2024: किस देश ने जीते सर्वाधिक Gold Medal, किसके नाम सर्वाधिक पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 16, 2024, 11:35 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News