उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जिसकी राजधानी लखनऊ है। इसकी सीमाएं उत्तर में उत्तराखंड और नेपाल, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश और पूर्व में बिहार से लगती हैं।
यहां गंगा, यमुना और सरयू जैसी प्रमुख नदियां बहती हैं। साथ ही, यहां अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे पवित्र धार्मिक स्थल हैं। यहां के अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है। हालांकि, क्या आप यूपी के शहरों के प्राचीन नामों से वाकिफ हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
कब बना उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी, 1950 को किया गया था। इसके बाद इसमें से नवंबर, 2000 में उत्तराखंड राज्य अलग हुआ, जिसे उस समय उत्तरांचल कहा जाता था। साल 2006 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।
आज जिस जगह उत्तर प्रदेश है, वहां कभी कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्कियों ने जौनपुर बसाया और मुगलों ने अवध सूबे का गठन किया। कुछ समय बाद यहां ब्रिटिश पहुंचे और उन्होंने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया, जिसे बाद में अवध सूबे में मिलाकर संयुक्त प्रांत नाम दिया गया। देश आजाद हुआ और आज इसे उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदलेखंड है। कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का जिक्र मिलता है।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जो कि मेंढक आकार में बना हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है। यह जिला कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश के शहर और उनके प्राचीन नाम
ऋषिपतन, सिंहपुर – सारनाथ (वाराणसी)
शूकर क्षेत्र – सोरो (कासंगज)
ब्रह्मचारिणी – बरसाना (मथुरा)
प्रयागराज – इलाहाबाद
मधुपरी – मथुरा
पिपरहवा – कपिलवस्तु (सिद्धार्थ नगर)
लक्ष्मणपुर, लखनपुर – लखनऊ
काशी – वाराणसी
कानकुब्ज, नगर महोदश्री – कन्नौज
गोरक्ष नगर – गोरखपुर
कुशीनारा – कुशीनगर
अहिछत्र – रामनगर (बरेली)
अयाज्सा, अवध – अयोध्या (फैजाबाद)
ब्रह्मावर्त – बिठूर (कानपुर)
दानतीर्थ – हस्तिनापुर (मेरठ)
श्रावस्ती – सहेट-महेट (श्रावस्ती)
काम्पिल्य – कम्पिल (फर्रुखाबाद)
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
नए ट्रेंड्स की जानकारी पाने के लिए Jagran Josh WhatsApp community से जुड़ें!
https://bit.ly/4iomYwO
पढ़ेंः भारत का पहला निजी रेलवे स्टेशन कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation