Operation Sindhu: क्या है ऑपरेशन सिंधु? भारत ने क्यों किया शुरू, जानिए मिशन की पूरी कहानी
Operation Sindhu: भारत सरकार ने ईरान-इज़राइल संघर्ष के चलते ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया। इसके तहत 110 भारतीय छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित निकाला गया और विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। भारत सरकार ने संकटग्रस्त क्षेत्रों में फंसे नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
Operation Sindhu: ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक विशेष निकासी अभियान ‘ऑपरेशन सिंधु’ (Operation Sindhu) शुरू किया है। यह ऑपरेशन विशेष रूप से उन भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है जो इस समय ईरान में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने 18 जून 2025 को घोषणा की कि इस अभियान के तहत उत्तरी ईरान से 110 भारतीय छात्रों को सफलतापूर्वक निकालकर आर्मेनिया पहुंचाया गया, जहां से उन्हें विशेष विमान के माध्यम से भारत लाया गया। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद, भारत ने मई महीने में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था.
Operation Sindhu in Hindi क्या है ऑपरेशन सिंधु?
Operation Sindhu kya hai 'ऑपरेशन सिंधु' भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक विशेष राहत अभियान है, जिसका उद्देश्य ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना है। यह कदम उस समय उठाया गया जब ईरान और इज़राइल के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है और स्थानीय स्थिति अस्थिर होती जा रही है।
क्यों चलाया गया ऑपरेशन सिंधु?

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 110 भारतीय छात्रों को 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत सफलतापूर्वक निकाला गया। इनमें से 90 छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं। बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए 17 जून को इन छात्रों को सड़क मार्ग से ईरान से आर्मेनिया पहुंचाया गया था। इसके बाद 18 जून को दोपहर 2:55 बजे (स्थानीय समयानुसार) येरवन, जो कि आर्मेनिया की राजधानी है, से एक विशेष विमान के जरिए उन्हें भारत भेजा गया। यह विमान 19 जून की सुबह दिल्ली पहुंचने वाला है।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता:
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। ईरान में स्थिति बिगड़ने के कारण भारत ने नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित करने और बाद में उपयुक्त अवसरों पर निकालने की रणनीति बनाई है। भारत सरकार ने ईरान और आर्मेनिया की सरकारों का इस निकासी अभियान में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
भारतीय नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कॉल के लिए +98 9128109115, व्हाट्सएप के लिए +98 9010445557, जबकि भारत में 24x7 कंट्रोल रूम के लिए टोल-फ्री नंबर 1800118797 और अन्य संपर्क नंबर +91-11-23012113 हैं।
भारतीय दूतावास, तेहरान (ईरान):
-
कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109
-
व्हाट्सएप: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709
-
बंदर अब्बास के लिए: +98 9177699036
-
ज़ाहेदान के लिए: +98 9396356649
-
ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल सेंटर:
-
टोल फ्री: 800118797
-
फोन: +91-11-23012113, 23014104, 23017905
-
व्हाट्सऐप: +91-9968291988
-
ईमेल: situationroom@mea.gov.in
‘ऑपरेशन सिंधु’ भारत सरकार की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचायक है। यह अभियान न केवल संकट में फंसे भारतीयों की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारत किसी भी परिस्थिति में अपने नागरिकों को सुरक्षित घर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Operation Sindhu begins 🇮🇳.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 18, 2025
India launched Operation Sindhu to evacuate Indian nationals from Iran. India evacuated 110 students from northern Iran who crossed into Armenia under the supervision of our Missions in Iran and Armenia on 17th June. They departed from Yerevan on a… pic.twitter.com/8WJom7wh5f
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के 10 बड़े फैक्ट्स, जानें किन स्पॉट को भारत ने किया टारगेट
S-400 एयर डिफेन्स सिस्टम किस-किस देश के पास? भारत का यह पड़ोसी भी शामिल
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.