Pravasi Bhartiya Diwas 2026: 9 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस, जानें कारण
भारत में हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीयों के सम्मान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आखिर क्या वजह है, जो कि 9 जनवरी को ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन भारत सरकार की ओर प्रवासी भारतीयों के सम्मान में सम्मेलन व कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह दिवस विदेशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों द्वारा वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति और समृद्धि को जीवित रखने और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए है।
साथ ही, यह दिन प्रवासियों और भारतीयों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य को भी समर्पित है। यही वजह है कि सरकार की नजर में इस दिन का अधिक महत्त्व है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आखिर 9 जनवरी को ही प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाया जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
9 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर 9 जनवरी को ही प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाया जाता है। दरअसल, 9 जनवरी, 1915 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। यहां लौटने के बाद उन्होंने चंपारण पहुंच किसानों से मुलाकात की। साथ ही, देश में बड़े जनआंदोलन चलाए। इसे देखते हुए 9 जनवरी को ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।
2003 से हुई थी शुरुआत
भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत 2003 से हुई थी। यह हर साल विदेश मंत्रालय द्वारा मनाया जाता था, लेकिन बाद में इसके आयोजन में संशोधन कर दिया गया।
2015 में हुआ संशोधन
पहले हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता था। हालांकि, 2015 में इसमें संशोधन हुआ और अब इसे हर दो साल में एक बार मे मनाया जाता है। बीते 10 वर्षों में यह सिर्फ 5 बार मनाया गया है।
प्रवासी भारतीयों को किया जाता है सम्मानित
इस दिन विदेशों में रहे उन प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने विदेश में रहते हुए अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया हो। भारत सरकार की ओर से ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाता है।
प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य
प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों और भारतीय युवाओं के बीच नेटवर्क स्थापित करना है। साथ ही, इससे निवेश के अवसर भी बढ़ते हैं। क्योंकि, प्रवासी सरकार के साथ जुड़कर उनकी गतिविधियों को बारीकी से समझते हैं और इससे तकनीकी, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में नए रास्ते निकलते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःकिस देश में सबसे पहले चले थे कागज के नोट, जानें जवाब
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.