रामायण का सबसे पुराना संस्करण संस्कृत भाषा में रचा गया है और इसमें लगभग 24,000 श्लोक हैं, जो विभिन्न सर्गों में व्यवस्थित हैं। रामायण हिंदू धर्म में बहुत ही खास स्थान रखती है। रामायण वह है, जो हमें यह बताती है कि हमें जीवन में क्या करना चाहिए।
जीवन को किस प्रकार जीना चाहिए और यदि जीवन में कोई कठिन समय भी आए, तो उससे मुंह फेरने के बजाए उसका सामना करना चाहिए। साथ ही सत्य की राह पर चलकर किस प्रकार असत्य को हराया जा सकता है, इसका प्रमुख उदाहरण हमें रामायण से ही सीखने को मिलता है।
इस लेख के माध्यम से हम आपके लिए रामायण से जुड़े कुछ सामान्य प्रश्न-उत्तर लेकर आए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आपने रामायण पढ़ी या देखी होगी, तो आप इन प्रश्नों का आसानी से उत्तर दे सकेंगे।
रामायण: यह एक प्राचीन भारतीय महाकाव्य है, जिसकी रचना वाल्मीकि ने संस्कृत में की थी। इसमें भगवान राम और देवी सीता के जन्म और यात्रा का वर्णन है। इसमें त्रेतायुग के रिश्तों के कर्तव्यों की शिक्षा का इतिहास भी दर्शाया गया है। परंपरा के अनुसार, इसे आदि काव्य के रूप में जाना जाता है, जहां आदि का अर्थ है मूल या प्रथम और काव्य का अर्थ है कविता।
मूल रामायण की रचना किसने की थी
-ऋषि वाल्मीकि
-तुलसी दास
-संत एक नाथ
-अहिनंदा
उत्तर-ऋषि वाल्मीकि
व्याख्या: पारंपरिक रामायण की रचना ऋषि वाल्मीकी ने संस्कृत में की थी।
लक्ष्मण को किसका अवतार माना जाता है ?
-भगवान विष्णु
-भगवान शिव
-भगवान ब्रह्मा
-शेषनाग
उत्तर-शेषनाग
स्पष्टीकरण: जैसा कि हम जानते हैं कि भगवान राम को भगवान विष्णु का अवतार और लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन गायत्री मंत्र के लिए सत्य है/हैं ?
-गायत्री मंत्र का निर्माण रामायण के प्रत्येक 1000 श्लोकों के बाद आने वाले पहले अक्षर से हुआ है।
-गायत्री मंत्र में 20 अक्षर होते हैं।
-गायत्री मंत्र का उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद में किया गया था।
-केवल पहला और तीसरा विकल्प सही हैं।
उत्तर-पहला और तीसरा विकल्प सही है।
स्पष्टीकरण: वाल्मीकी रामायण में 24,000 श्लोक हैं। रामायण के प्रत्येक 1000 श्लोकों के बाद आने वाला पहला अक्षर गायत्री मंत्र बनता है। यह मंत्र इस पवित्र महाकाव्य का सार है। गायत्री मंत्र का उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद में किया गया था।
उस जंगल का क्या नाम था, जहां भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता वनवास के दौरान रुके थे ?
-अरन्या
-अरण्यक
-दण्डकारण्य
-करन्या
उत्तरः दंडकारण्य
स्पष्टीकरण: दंडकारण्य में भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण ने अपना वनवास बिताया था।
रावण निम्नलिखित में से किस भगवान का भक्त था ?
-विष्णु
-ब्रह्मा
-शिव
-उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- शिव
स्पष्टीकरण: रावण लंका का राजा था और वह शिव का भक्त था।
भगवान राम के पिता का नाम क्या था ?
-शालिशुका
-नहपान
-राजाधिराज
-दशरथ
उत्तर-दशरथ
स्पष्टीकरण: दशरथ भगवान राम के पिता थे। वह अयोध्या के राजा थे और उनकी कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी नामक तीन पत्नियां थीं।
7. भावार्थ रामायण किसने लिखी है ?
-माधव कंडाली
-एकनाथ
-कृतिबास
-बुद्ध रेड्डी
उत्तर-एकनाथ
स्पष्टीकरण: भावार्थ रामायण 16वीं शताब्दी के आसपास एकनाथ द्वारा मराठी में लिखी गई थी।
निम्नलिखित में से कौन रामचरितमानस के भाग हैं ?
-बाल कांड
-अरण्य कांड
-किष्किन्धा कांड
-उपरोक्त सभी सही हैं
उत्तर-उपरोक्त सभी सही हैं।
व्याख्या: रामचरितमानस के सात भाग बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किन्धा कांड, सुन्दर कांड, लंका कांड और उत्तर कांड हैं।
उस धनुष का क्या नाम था, जिसका उपयोग भगवान राम ने देवी सीता स्वयंवर में उनसे विवाह करने के लिए किया था ?
-पिनाका
-पिंडका
-आनंदका
-रुलापंड
उत्तर-पिनाका
व्याख्या: भगवान राम ने सीता से विवाह करने के लिए उनके स्वयंवर में भगवान शिव के धनुष का उपयोग किया था। धनुष का नाम पिनाका था।
निम्नलिखित में से कौन सा/से रामायण का वह संस्करण है, जो भारत के बाहर उभरा है ?
-कंबोडिया - रीमकर
-थाईलैंड - रामकियेन
-बर्मा (म्यांमार) - यम जटडॉ
-उपरोक्त सभी सही हैं
उत्तर- उपरोक्त सभी सही हैं।
स्पष्टीकरण: विकल्पों में भारत के बाहर उभरे देशों के साथ रामायण के संस्करणों का उल्लेख किया गया है।
पढ़ेंः क्यों खास है भारत का सबसे आखिरी छोर इंदिरा प्वाइंट, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation