यूरोप और एशिया के बीच सीमा बनाने वाली नदी कौन-सी है, जानें
आपने दुनिया के अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा या सुना होगा, जो कि अलग-अलग महाद्वीपों में स्थित हैं। साथ ही, इन महाद्वीपों में आपको यूरोप और एशिया का नाम भी सुनने को मिलता है। एशिया हमारा सबसे बड़ा महाद्वीप है, वहीं सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया या ओशिनिया है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एशिया और यूरोप के बीच सीमा बनाने वाली नदी कौन-सी है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया में कुल 7 महाद्वीप हैं, जिसमें यूरोप और एशिया का भी नाम आता है। इसमें सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया ही है, जबकि सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया या ओशिनिया है। इन महाद्वीप के बीच आपको आबादी के मामले में एशिया महाद्वीप सबसे आगे मिलेगा, जबकि यूरोप कई सुंदर देशों का घर है।
इन दोनों महाद्वीपों में कई नदियों का प्रवाह होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दो महाद्वीपों के बीच कौन-सी नदी बहती है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया के सात सबसे बड़े महाद्वीप
दुनिया के सात सबसे बड़ा महाद्वीपों की बात करें, तो सबसे बड़ा द्वीप एशिया है। वहीं, दूसरे स्थान पर अफ्रीका है। तीसरे स्थान पर उत्तरी अमेरिका, चौथे स्थान पर दक्षिण अमेरिका, पांचवे स्थान पर अंटार्कटिका, छठे स्थान पर यूरोप और सातवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया या ओशिनिया है।
एशिया और यूरोप के बीच सीमा बनाने वाली नदी
अब सवाल है कि आखिर एशिया और यूरोप के बीच सीमा बनाने वाली नदी की कौन-सी है ? एशिया और यूरोप के बीच सीमा बनाने वाली नदी की बात करें, तो यह यूराल नदी है। यह यूरोप और एशिया के बीच महाद्वीपीय सीमा में कजाकिस्तान से होकर बहती है।
कहां से निकलकर कहां गिरती है नदी
यह नदी यूराल पर्वत से निकलती है और यहां से निकलने के बाद यह हजारों किलोमीटर की यात्रा कर कैस्पियन सागर में जाकर गिर जाती है।
कितनी किलोमीटर लंबी है यूराल नदी
यूराल नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह 2428 किलोमीटर लंबी नदी है, जो कि वोल्गा और डेन्यूब के बाद यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। साथ ही, यह यूरोप की 18वीं सबसे लंबी नदी भी है। यह नदी एशिया और यूरोप के बीच सीमा बनाने वाली नदी के रूप में भी जानी जाती है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है शक्तिपीठ, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.