भारत के इन तीन राज्यों में हैं सबसे अधिक बाघ, जानें

भारत के राष्ट्रीय पशु की बात करें, तो यह बाघ है, जिसे हम बचपन से ही किताबों में पढ़ते आ रहे हैं। बाघ अपने फुर्ती और अदम्य साहस के लिए जाना जाता है। भारत में इस जानवर को करीब से देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी विभिन्न सफारी का टूर करते हैं, जिससे बाघ को करीब से देखा जा सके। हालांकि, बाघों की सीमित संख्या होने के कारण इसे देखना मुश्किल होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के तीन वे राज्य कौन-से हैं, जिनमें सबसे अधिक बाघ पाए जाते हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Jul 30, 2024, 19:29 IST
सबसे अधिक बाघ वाले राज्य
सबसे अधिक बाघ वाले राज्य

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है। बात जब विशेषता की हो रही है, तो यह प्राकृति के बिना अधूरी है। यह बात हम सभी जानते हैं कि बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है, जिसे देखने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के जंगलों में पर्यटक पहुंचते हैं।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के वे तीन राज्य कौन-से हैं, जहां सबसे अधिक बाघ पाए जाते हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कुल कितनी है बाघों की संख्या 

भारत सरकार बाघों पर निरंतर ध्यान दे रही है, नतीजन बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस संबंध में सरकार की ओर से संसद भवन में जानकारी दी गई थी कि भारत में बाघों की संख्या 2006 में 1411 से बढ़कर 2022 में 3682 हो गई है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा संसद भवन में जानकारी दी गई थी। 

किस राज्य में हैं सबसे अधिक बाघ

भारत में सबसे अधिक बाघ मध्य प्रदेश में पाए गए हैं। यहां कुल छह बाघ अभयारण्य हैं- कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय-डुबरी अभयारण्य है। यहां कुल बाघों की बात करें, तो साल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां कुल 785 बाघ हैं।  मध्य प्रदेश में आपको अधिक वनक्षेत्र देखने को मिल जाएगा।

दूसरा सबसे अधिक बाघ वाला राज्य 

भारत में दूसरे सबसे अधिक बाघों वाले राज्य की बात करें, तो यह कर्नाटक राज्य है। यहां कुल बाघों की संख्या 563 दर्ज की गई थी।

भारत का तीसरा सबसे अधिक बाघों वाला राज्य

भारत के तीसरे सबसे अधिक बाघों वाले राज्य की बात करें, तो यह उत्तराखंड है। यहां साल 2022 की रिपोर्ट में 560 बाघ रिकॉर्ड दर्ज किए गए थे।

चौथे नंबर पर है यह राज्य

भारत में बाघों को लेकर चौथे नंबर पर महाराष्ट्र राज्य है। यहां कुल बाघों की बात करें, तो 2022 की रिपोर्ट में यहां कुल 444 बाघ रिकॉर्ड दर्ज किए गए थे। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः कितने साल में बदल जाती है प्रधानमंंत्री की कार और कौन करता है कार का चयन, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News