स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 15 अप्रैल 2021

Apr 15, 2021, 13:19 IST

वे उम्मीदवार जो विभिन्न सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जागरण जोश द्वारा लाई गई इस क्विज़ श्रृंखला में शामिल होना चाहिए और महत्वपूर्ण विषयों पर उनके ज्ञान में सुधार करना चाहिए. आइये इस प्रश्नोत्तरी को हल करते हैं.

Static GK and Current Events Quiz: 15 April 2021
Static GK and Current Events Quiz: 15 April 2021

स्टेटिक GK और वर्तमान घटनाओं के आधार पर नीचे सूचीबद्ध प्रश्नोत्तरी को ह्ल्क्रें. प्रश्नोत्तरी विशेष रूप से UPSC, SSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए डिज़ाइन की गई है.

1. FONOP क्या है?

A. नेविगेशन ऑपरेशन की स्वतंत्रता (Freedom of Navigation Operation)
B. नेशनल ऑपरेशन करने की स्वतंत्रता (Freedom of conducting National Operations)
C. नौसेना संचालन की स्वतंत्रता (Freedom of Naval Operations)
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: FONOP का अर्थ है  नेविगेशन ऑपरेशन की स्वतंत्रता (Freedom of Navigation Operation).

2. फुकुशिमा परमाणु आपदा ( Fukushima Nuclear Disaster) किस वर्ष में हुई थी?

A. 2010
B. 2001
C. 2011
D. 2012
Ans. C
व्याख्या: जापानी तट एक विशाल सुनामी की चपेट में आया और 2011 में फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Fukushima Daiichi Nuclear Power Plant) में एक परमाणु आपदा का कारण बना.

3. परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Nuclear power plant) में पानी का प्रमुख उपयोग क्या है?

A. ईंधन की रोड को साफ करना (To clean the fuel rods)
B. न्यूट्रॉन को अवशोषित करना (To absorb Neutrons)
C. ईंधन की रोडों को ठंडा रखने के लिए (To keep the fuel rods cool)
D. इनमें से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: ईंधन की रोड अतिरिक्त न्यूट्रॉन को अवशोषित करने के लिए कंट्रोल रोड से घिरी होती हैं और ईंधन को ठंडा रखने के लिए पानी में डुबोया जाता है.

4. ट्रिटियम (Tritium) की हाफ-लाइफ (Half-life) क्या है?

A. 12 वर्ष 
B. 10 वर्ष
C. 8 वर्ष 
D. 21 वर्ष 
Ans. A
व्याख्या: ट्रिटियम (Tritium) को मानव त्वचा के लिए कम से कम हानिकारक माना जाता है क्योंकि इसमें 12.3 साल की हाफ-लाइफ (Half-life) होती है.

5. अप्रैल 2021 में किस देश के नौसैनिक जहाजों ने बिना अनुमति के भारतीय जल में प्रवेश किया?

A. यू. के (UK)
B. चीन (China)
C. संयुक्त राज्य अमेरीका (USA)
D. जापान (Japan)
Ans. C
व्याख्या: अमेरिकी नौसेना ने भारत में बिना अनुमति लिए लक्षद्वीप के पास पश्चिमी हिंद महासागर में भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone , EEZ) में बुधवार को एक गश्त का आयोजन किया.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 14 अप्रैल 2021

6. भीम जयंती पूरे भारत में कब मनायी जाती है?

A. 14 जनवरी
B. 14 मार्च
C. 14 अप्रैल
D. 12 जनवरी
Ans. C
व्याख्या: 14 अप्रैल को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती मनायी जाती है. इसे भीम जयंती के नाम से भी जाना जाता है.

7. किस राजनीतिक नेता ने यह प्रसिद्ध कथन कहा "यदि मुझे लगता है कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं सबसे पहले इसे जलाऊंगा"?

A. अब्राहम लिंकन (Abraham Lincon)
B. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)
C. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (Dr. B.R Ambedkar)
D. विंस्टन चर्चिल (Winston Churchill)
Ans. C
व्याख्या: डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की गिनती भारतीय संविधान को तैयार करने वाले सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में की जाती है. उन्होंने प्रसिद्ध रूप से कहा, "यदि मुझे लगता है कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं सबसे पहले इसे जलाऊंगा."

8. बायो बबल (Bio Bubble) के बारे में सही कथन चुनें.

1. यह एक अदृश्य शील्ड है जिसका उपयोग COVID-19 महामारी के दौरान खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए किया जाता है.
2.  जैव-सुरक्षित वातावरण किसी होटल या स्टेडियम के हिस्से हो सकते हैं. 
A. केवल 1
B. केवल 2    
C. 1 और 2 दोनों
D इनमें से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: बायो-बबल (Bio-bubble) एक अदृश्य कवच है जिसका उपयोग चल रहे COVID-19 महामारी के दौरान खेल आयोजनों की मेजबानी करने के लिए किया जा रहा है. जो लोग इसमें रहते हैं वो बाहर की दुनिया से पूरी तरह से कट जाते हैं. जैव-सुरक्षित वातावरण किसी होटल या स्टेडियम के हिस्से हो सकते हैं. 

9. बायो-बबल (Bio-bubble) में प्रवेश करने के लिए क्या कंडीशन (Condition) है?

A. COVID-19 के लिए एंटीजन टेस्ट
B. COVID-19 के लिए एक नेगेटिव  RT-PCR टेस्ट
C. एक VIP पास धारक
D. इनमें से कोई भी नहीं
Ans. B
व्याख्या: बायो-बबल (Bio-bubble) में प्रवेश करने के लिए, एक खिलाड़ी को अपना देश छोड़ने से पहले RT-PCR टेस्ट में नेगेटिव होना अनिवार्य है. और खिलाड़ी के आने पर  फिर से टेस्ट किया जाता है और परिणाम प्राप्त होने तक अलग या आइय्रसोलेट रहने की आवश्यकता होती है.

10. UNCLOS के अनुसार, EEZ उपयोग के लिए एक राष्ट्र द्वारा समुद्र का कितना दोहन करने की अनुमति है?

A. 12 nautical miles
B. 20 nautical miles 
C. 100 nautical miles
D. 200 nautical miles
Ans. D
व्याख्या: UNCLOS के अनुसार, 200 nautical miles EEZ का उपयोग करने की अनुमति है, जिसमें मत्स्य पालन या Sea-bed mining जैसी गतिविधियां होती हैं लेकिन कोई क्षेत्रीय अधिकार नहीं दिए जाते हैं.

Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News