स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 3 जून 2021

जागरण जोश आपके लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संपूर्ण अभ्यास के लिए समसामयिक घटनाओं और स्टेटिक GK पर आधारित प्रश्नोत्तरी लेकर आया है. आइये इस लेख के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल करते हैं.

Sep 16, 2021, 10:20 IST
Static GK and Current Events Quiz: 3 June 2021
Static GK and Current Events Quiz: 3 June 2021

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी को हल करें. हर प्रश्न पर उत्तर के साथ व्याख्या को भी अध्ययन करें. 

1. मायुन द्वीप (Mayun Island) कहाँ स्थित है?

A. भूमध्य - सागर (Mediterranean Sea)

B. South of Cape of Good Hope

C. Strait of Bab al-Mandab

D. Atlantic Ocean

Ans. C

व्याख्या: मायुन द्वीप  Strait of Bab al-Mandabमें स्तिथ है.

2. चीन में प्रति जोड़े कितने बच्चों की अनुमति है?

A. एक बच्चा

B. दो बच्चे

C. तीन बच्चे

D. चार बच्चे

Ans. C

व्याख्या: चीन ने हाल ही में अपनी दो बच्चों की नीति को हटा दिया है और इसे तीन बच्चों की नीति बनाने के लिए इसमें ढील दी है. इसका मतलब है कि चीन में एक दंपति के तीन बच्चे हो सकते हैं.

3. मायुन द्वीप (Mayun Island) समूह के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं?

1. इन्हें पेरिम द्वीप (Perim islands) भी कहा जाता है.

2. यह 1857 और 1967  के बीच फ्रांसीसी सरकार के नियंत्रण में था.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. A

व्याख्या: मायुन द्वीप (Mayun Island) जिसे पेरिम द्वीप  (Perim islands) भी कहा जाता है, 1857 और 1967 के बीच ब्रिटिश नियंत्रण में था.

4. चीन के कौन से नेता राष्ट्र की एक बच्चे की नीति (One child Policy of the nation) के लिए जिम्मेदार थे?

A. Mao Zedong

B. Song Qingling

C. Hu Jintao

D. Deng Xiaoping

Ans. D

व्याख्या: माओ की मृत्यु के बाद Deng Xiaoping ने चीन में जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया और प्रसिद्ध वन चाइल्ड पॉलिसी को लागू किया.

5. चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी (One Child Policy) किस वर्ष तक लागू रही थी?

A. 1979

B. 1991

C. 2016

D. 2019

Ans. C

व्याख्या: वन चाइल्ड पॉलिसी (One Child Policy) 2016 तक लागू रही. चीन ने हाल ही में 1979 की एक बच्चे की नीति को छोड़ने के बाद अपनी दो बच्चों की नीति को तीन क्र दिया है.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 2 जून 2021

6. लामू पोर्ट ( Lamu Port ) कहाँ स्थित है?

A. Madagascar

B. Kenya

C. Sudan

D. Ethiopia

Ans. B

व्याख्या: लामू पोर्ट ( Lamu Port ) Kenya में स्थित है और यह एक बहुप्रतीक्षित परियोजना है.

7. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

A. जून 4

B. जून 5

C. जुलाई 5

D. अप्रैल 5

Ans. B

व्याख्या: विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है.

8. इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?

A. चीन

B. भारत

C. पाकिस्तान

D. मालदीव

Ans. C

व्याख्या: इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "Ecosystem Restoration" है और पाकिस्तान अपने आधिकारिक समारोहों का मेजबान देश होगा.

9. विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में सही कथन का चयन करें?

1. विश्व पर्यावरण दिवस 1974 से मनाया जा रहा है.

2. इसको 'पीपुल्स डे' (People's Day) भी कहा जाता है.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. C

व्याख्या: विश्व पर्यावरण दिवस 1974 से मनाया जा रहा है. इसे पृथ्वी और पर्यावरण की देखभाल के लिए 'पीपुल्स डे' (People's Day) भी कहा जाता है.

10. विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का थीम क्या है?

A. Air Pollution

B. Ecosystem Restoration

C. Celebrate Biodiversity

D. इनमे से कोई भी नहीं

Ans. B

व्याख्या: विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम "Ecosystem Restoration" है. विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम "Celebrate Biodiversity" थी.

Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी 

 

 

 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News