स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 9 मार्च 2021

Mar 9, 2021, 14:41 IST

 स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित क्विज़ को हल करें और सामान्य ज्ञान को बढ़ाएं. हर प्रश्न के उत्तर को बेहतर समझने के लिए व्याख्या भी दी गई है.

Static GK and Current Events Quiz: 9 March 2021
Static GK and Current Events Quiz: 9 March 2021

भारत में होने वाली सभी प्रमुख सरकारी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण है. जागरण जोश द्वारा आपके लिए लाई गई प्रश्नोत्तरी उन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है जो  UPSC, SSC, NDA, CDA और Bank PO जैसी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है. आइये प्रश्नोत्तरी हल करते हैं.

1. चीन ने हाल ही में पोलर सिल्क रोड (Polar Silk Road) बनाने की अपनी योजना का खुलासा किया है. किस महासागर में इसकी उपस्थिति नहीं होगी?

A. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
B. अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
C. आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)
D. हिंद महासागर (Indian Ocean)
Ans. D
व्याख्या: तीन महासागर अर्थात् प्रशांत, आर्कटिक और अटलांटिक महासागर को चीन द्वारा प्रस्तावित पोलर सिल्क रोड द्वारा कवर किया जाएगा.

2. चीन द्वारा प्रस्तावित पोलर सिल्क रोड ( (Polar Silk Road)) कहाँ से शुरू होगी?

A. Beijing
B. Dalian
C. Hangzhou
D. Shanghai
Ans. B
व्याख्या: पोलर सिल्क रोड Dalian से शुरू होगी और नीदरलैंड में  Rotterdam से मिलने के लिए पूरे प्रशांत महासागर को आर्कटिक महासागर में कवर करेगी.

3. निम्नलिखित में से कौन सा देश आर्कटिक परिषद (Arctic Council) का सदस्य नहीं है?

A. डेनमार्क (Denmark)
B. कनाडा (Canada)
C. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
D. फ़ैरो आइलैंड्स (Faroe Islands)
Ans. C
व्याख्या: आर्कटिक परिषद (Arctic Council) के सदस्य हैं: कनाडा, डेनमार्क, ग्रीनलैंड, फ़ैरो आइलैंड्स, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, रूस, स्वीडन, और संयुक्त राज्य.

4. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी?

A. Isabel Peron
B. Junko Tabei
C. Lhakpa Sherpa 
D. Caroline Mikkelsen 
Ans. B
व्याख्या: Junko Tabei माउंट एवरेस पर चढ़ने वाली पहली महिला थीं.

5. डीआरडीओ कौशल विकास केंद्र (DRDO Skill Development Centre) अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) के लिए कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

A. कानपुर (Kanpur)
B. श्रीहरिकोटा (Sriharikota)
C. पिलखुवा (Pilkhuwa)
D. लखनऊ (Lucknow)
Ans. C
व्याख्या: DRDO के अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए कौशल विकास केंद्र (SDC) उत्तर प्रदेश (UP) के पिलखुवा (Pilkhuwa) में स्थापित किया जाएगा.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 8 मार्च 2021

6. चाबहार पोर्ट (Chabahar Port) के बारे में सही कथन चुनें.

1. चाबहार ओमान सागर के उत्तर में दक्षिण-पूर्वी ईरान में एक बंदरगाह है.
2. यह ईरान के अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण गलियारे और पूर्वी विकास मार्ग में प्रवेश प्रदान करता है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: चाबहार ओमान सागर के उत्तर में दक्षिण-पूर्वी ईरान में एक बंदरगाह है. यह ईरान का एकमात्र समुद्री बंदरगाह है और यह देश के अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण गलियारे और पूर्वी विकास मार्ग में प्रवेश प्रदान करता है.

7. हाल ही में किस देश में बच्चों के आईडी में मां का नाम शामिल करने के लिए एक कानून को मंजूरी दी गई है?

A. यूके (UK)
B. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
C. भारत (India)
D. अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan)
Ans. D
व्याख्या: राष्ट्रपति ने अफ़ग़ानिस्तान में एक नए कानून पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि पहली बार माताओं का नाम उनके बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र और पहचान पत्र पर शामिल किया जाएगा. इससे महिलाओं के लिए अपने बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य दस्तावेज प्राप्त करना आसान हो जाएगा.

8. किस देश ने हाल ही में सार्वजनिक स्थान पर बुर्का जैसे पूर्ण चेहरे के आवरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया?

A. डेनमार्क (Denmark)
B. आयरलैंड (Ireland)
C. स्विजरलैंड (Switzerland)
D. नॉर्वे (Norway)
Ans. C
व्याख्या: 7 मार्च 2021 को स्विजरलैंड, लगभग सभी सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब सहित पूर्ण चेहरे के आवरण पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया गया.

9. गंगा कहाँ से उत्पन्न होती या निकलती है?

A. गंगोत्री (Gangotri)
B. मानसरोवर झील (Mansarovar Lake)
C. रक्षा कुंड (Rakshas Kund)
D. माउंट एवरेस्ट (Mount Everest)
Ans. A
व्याख्या: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गौमुख (3,900 मीटर) के पास गंगा नदी गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है.

10. भारत में कौन सी नदी अमरकंटक पठार से उत्पन्न नहीं होती है?

A. नर्मदा (Narmada )
B. जोहिला (Johila)
C. सोन (Son)
D. ताप्ती (Tapti)
Ans. D
व्याख्या: अमरकंटक पठार वह जगह है जहाँ नर्मदा नदी, सोन नदी और जोहिला नदी निकलती है.

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News