T20 World Cup 2026 Stats: भारत ने घर में रचा इतिहास, टाइटल किया डिफेंड, पहली बार बने ये रिकॉर्ड

Last Updated: Mar 9, 2026, 10:28 IST

T20 World Cup 2026 Stats: भारत ने घरेलू मैदान पर इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड कर लिया। टीम इंडिया ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही पहली बार किसी टीम ने अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप जीता। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। भारत के लिए बड़े “पहली बार” वाले रिकॉर्ड यहां देखें। 

T20 World Cup 2026 Stats: भारत ने घर में रचा इतिहास, टाइटल किया डिफेंड, पहली बार बने ये रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026 Stats: भारत ने घर में रचा इतिहास, टाइटल किया डिफेंड, पहली बार बने ये रिकॉर्ड

8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतते हुए क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कीं और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित कर दी। जसप्रीत बुमराह को फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया. 

T20 WC 2026 Prize Money: भारत बना चैंपियन, विजेता और रनर-अप को मिली कितनी प्राइज मनी? देखें पूरा प्राइज पूल

टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा खिताब

भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गया। इससे पहले टीम इंडिया 2007 और 2024 में भी खिताब जीत चुकी थी। 2007 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से अब तक कोई भी टीम तीन बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी, लेकिन भारत ने 2026 में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पहली बार किसी टीम ने बचाया टाइटल 

भारत ने 2024 में जीते अपने खिताब का सफल बचाव भी किया। फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का विशाल स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर मैच अपने नाम किया। इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी टीमें लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल नहीं हो सकी थीं।

घरेलू मैदान पर ऐतिहासिक जीत:

यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि भारत घरेलू जमीन पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बन गया। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग 1.32 लाख दर्शकों की मौजूदगी में टीम इंडिया ने यह ऐतिहासिक कारनामा किया।

भारत के लिए बड़े “पहली बार” वाले रिकॉर्ड: 

  • पहली टीम जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड किया, टीम इंडिया ने पिछला संस्करण जीतने के बाद लगातार दूसरी बार ICC Men's T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम किया।
  • पहली टीम जिसने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीता – इससे पहले कोई भी मेज़बान देश अपने घर में यह ट्रॉफी नहीं जीत पाया था।
  • भारत ने पहली बार लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीते – यह भारतीय टीम की ऐतिहासिक बैक-टू-बैक जीत रही है।
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 96 रन की बड़ी जीत – भारत ने फाइनल में बड़ी जीत दर्ज की, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास के सबसे बड़े जीत अंतर में से एक है।

मैच के अहम पल

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी में रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने सटीक प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को मुकाबले से बाहर कर दिया। इस मैदान पर भारत का टी20 रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है, जहां टीम ने पहले भी कई बड़ी जीत दर्ज की हैं।

स्टेडियम की ऐतिहासिक विरासत

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले ही कई बड़े मुकाबलों का गवाह रह चुका है। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल यहां होने के बाद यह स्टेडियम भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक जीतों का प्रतीक बन गया है।

T20 वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट: किस साल किस टीम ने जीता ICC T20 World Cup टाइटल? यहां देखें पूरी लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 8, 2026, 23:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News