This is an archived article last updated on Jun 27, 2025. The information may be outdated.

World Best Airlines 2025: ये हैं दुनिया की टॉप 7 सबसे बेहतरीन एयरलाइन

Last Updated: Jun 27, 2025, 11:14 IST

World Best Airlines 2025: कतर एयरवेज दुनिया की सबसे बेस्ट एयरलाइन है, क्योंकि इसने लगातार दूसरे साल 2025 में विश्व की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का खिताब जीता है। आगे लेख में पढ़ें दुनिया की टॉप 7 सबसे बेहतरीन एयरलाइन कौन-सी हैं?

World's Best Airlines 2025
World's Best Airlines 2025

कतर एयरवेज दुनिया की सबसे बेस्ट एयरलाइन है। जिसने लगातार दूसरे साल 2025 स्ट्राईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड में विश्व की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का खिताब जीता है। 

हाल ही में कतर ने 9वीं बार ‘विमान उद्योग के ऑस्कर’ का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। कतर एयरवेज 200 से अधिक विमानों के साथ दुनिया भर में 150 से अधिक प्रमुख व्यावसायिक और अवकाश स्थलों की सेवा करता है। यह एयरलाइन ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के लिए उड़ान भरती है। 

आगे लेख में जानिए दुनिया की बेस्ट 7 एयरलाइन 2025 कौन-कौन सी हैं। 

दुनिया की बेस्ट 7 एयरलाइन

नीचे टेबल के जरिए साल 2025 स्ट्राईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड में शामिल दुनिया के टॉप 7 एयरलाइन की लिस्ट साझा की गई है:

रैंक

एयरलाइन

प्रदेश 

1.

कतर एयरवेज

कतर

2.

सिंगापुर एयरलाइंस

सिंगापुर

3.

कैथे पैसिफिक 

हॉन्ग कॉन्ग

4.

अमीरात एयरलाइंस

दुबई 

5.

एएनए ऑल निप्पॉन एयरवेज

जापान

6.

तुर्की एयरलाइंस

तुर्की

7.

कोरिया एयरलाइंस

साउथ कोरिया

कतर एयरवेज: दुनिया की सबसे बेहतरीन एयरलाइन, जो कतर के दोहा में स्थित है। यह 200 से अधिक विमानों के साथ दुनियाभर में अपनी सेवाएं देती है। यह एयरलाइन ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के लिए उड़ान भरती है।

सिंगापुर एयरलाइंस: सिंगापुर एयरलाइंस 180 से अधिक विमानों को संचालित करती हैं। इसका नेटवर्क 110 से अधिक गंतव्यों तक फैला हुआ है। 

कैथे पैसिफिक: हांगकांग में स्थित कैथे पैसिफिक ग्रुप एशिया, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया यूरोप और अफ्रीका में सेवाएं देता है। इसके पास लगभग 200 विमान हैं।  

अमीरात एयरलाइंस: अमीरात, दुबई में अपने वैश्विक केंद्र के जरिए दुनिया को जोड़ने का काम करता है। वर्तमान में 262 विमान शामिल हैं, जिसमें एयरलाइन 152 पर सेवा देती है। 

एएनए ऑल निप्पॉन एयरवेज: यह एशिया की सबसे महत्वपूर्ण एयरलाइनों में से एक है। जो 82 अंतर्राष्ट्रीय मार्गों और 118 घरेलू मार्गों का संचालन करती है। 

तुर्की एयरलाइंस: यह दुनियाभर में 300 से अधिक विमानों के साथ, दुनिया में 300 से अधिक जगहों के लिए उड़ान भरती है।  

कोरियन एयरलाइंस: कोरिया की यह एयरलाइन वैश्विक सुरक्षा में लगातार प्रगति करने के लिए जानी जाती है। कोरियन एयर 169 विमानों के साथ 44 देशों में 125 जगहें अपनी सेवाएं दे रहा है।

ये भी पढ़ें:गुजरात के कौन-से जिले को ‘मक्खन का शहर’ कहा जाता है?

वहीं अगर दुनिया के टॉप 20 एयरलाइनों की बात करें तो उसमें स्विस इंटरनेशनल एयरलाइन, ब्रिटिश एयरवेज, क्वांटास, वर्जिन अटलांटिक, लुफ्थांसा, एयर कनाडा, स्टारलक्स एयरलाइंस, ईवा एयर, सउदिया और आईबेरिया जैसी भी विमान सेवाएं भी शामिल हैं।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 26, 2025, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News